कानपुर: आज का दिन दिवाली की तरह, पीड़ितों ने मंत्री को सुनाई व्यथा

मंत्री सुरेश खन्ना का दर्शनपुरवा में हुआ जोरदार स्वागत

कानपुर: आज का दिन दिवाली की तरह, पीड़ितों ने मंत्री को सुनाई व्यथा

कानपुर, अमृत विचार। दर्शनपुरवा में 2015 में लगाए गए फर्जी मुकदमे की वापसी के सरकार के निर्णय से उत्साहित पीड़ितों ने गुरुवार को वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना का गुमटी में जोरदार स्वागत किया। पीड़ितों ने कहा कि आज का दिन हमारे लिये दिवाली की तरह है। पिछले 9 वर्षों से हमलोग परेशान थे।

सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी भी परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। किसी भी अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को छोड़ा भी नहीं जा रहा है। सरकार ने जांच में पाया कि आप सब युवा साथियों पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए थे इसलिये मुकदमें वापसी कि संस्तुति की गई।

Capture
  
मंत्री सुरेश खन्ना ने एकदिवसीय प्रवास के दौरान रायपुरवा, चुन्नीगंज और कौशलपुरी मंडल में भाजपा द्वारा लगाए गये सदस्यता कैंपों में पहुंचे। सीसामऊ के विधानसभा में रहने वाले नेताओं को पार्टी का सदस्य बनाते हुए सदस्यता अभियान को गति दी। वहीं बस्तियों में संपर्क संवाद कर भाजपा के प्रत्याशी को इस बार सीसामऊ विधानसभा में जिताने की अपील भी की। सुबह 11 बजे सुरेश खन्ना ग्वालटोली केडीए पार्क पहुंचे। चुन्नीगंज मंडल द्वारा लगाए गए सदस्यता कैंप का प्रारंभ किया। 

WhatsApp Image 2024-10-10 at 20.53.32_6f213801

भारी संख्या में जुटे आम नागरिकों को मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण कराई, इसके बाद ईदगाह कॉलोनी फूलवती तिराहा, कौशलपुरी मंडल में प्रेम नगर चौराहा, लेनिन पार्क बालाजी चौक, गुमटी सदस्यता कैंप में पहुंच सदस्यता कराई। वह दो बजे रायपुरवा मंडल के अंतर्गत गुंजन टॉकीज जीटी रोड पर लगे कैंप में पहुंचे यहां पूर्व महापौर रविन्द्र पाटनी के आवास पर उनसे भेंट की। सुरेश खन्ना चंद्रिका देवी चौराहा, हलीम कॉलेज चौराहा, संगीत टॉकीज भी पहुंचे। पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे और मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने सभी का स्वागत किया। 

WhatsApp Image 2024-10-10 at 20.53.33_4926ea8f
मंत्री सुरेश खन्ना का का माला पहनाकर स्वागत करते।

अनुराग शर्मा ने कहा कि सीसामऊ विधानसभा के अंतर्गत 12 कैंप लगाए गए जिसमें 5688 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। सुरेश खन्ना के साथ सदस्यता कैंपों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अरुण पाठक,  सलिल विशनोई, अनूप अवस्थी, अनूप पचौरी, जमन्मेजय सिंह, आनंद मिश्रा, अवधेश सोनकर, आकाश शुक्ला, करण यादव, अभिमन्यु सक्सेना, गौरव पांडे, अंकित मिश्रा, विवेक पांडे आदि रहे।

ये भी पढ़ें-कानपुर: नेत्र सर्जन से प्रताड़ित महिला जेआर बोलीं- सुरक्षित नहीं हूं, इसलिए शहर छोड़ रही