गंगा में डूबे नहीं थे दंपती, महिला की हुई थी हत्या और पति का विसरा प्रिजर्व

पुलिस की जांच में सामने आई महिला की हत्या, पुलिस कर रही दराती की तलाश

गंगा में डूबे नहीं थे दंपती, महिला की हुई थी हत्या और पति का विसरा प्रिजर्व

बदायूं, अमृत विचार : सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद टप्पा जामनी के मजरा मोहन नगला निवासी दंपती के शव गंगा में मिले थे। दोनों के गंगा में डूबने से मौत होने का अंदेशा लगाया गया। तहसील प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार की। पुलिस ने मंगलवार को दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया। महिला की मौत डूबने से नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी। गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था लेकिन उसके पति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुई। जिसके चलते विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि पति ने पहले पत्नी की दराती से हत्या की हो और फिर विषाख्त पदार्थ पीया होगा। मृतक के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

गांव निवासी धर्म सिंह अपनी पत्नी शांति देवी के साथ रविवार दोपहर कांस काटने के लिए गंगा पार अपने खेत पर गए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश किया लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। सोमवार को मछली पकड़ने गए लोगों ने गंगा में झाड़ी में दोनों के शव देखे। सूचना पर पुलिस पहुंची। शवों को बाहर निकाला।  तहसील प्रशासन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों के गंगा में डूबने की रिपोर्ट तैयार की। सभी को लगा कि गंगा पार करते समय बहाव की वजह से दोनों की मौत हुई होगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।्र

परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन शाम को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई। जिसने सभी को हैरान कर दिया। शांति देवी की मौत गले पर चोट लगने की वजह से हुई थी। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था लेकिन धर्म सिंह की मौत के कारण का पता नहीं चल सका। जिसकी वजह से विसरा प्रिजर्व किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दोनों की मौत डूबने से तो नहीं हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक धर्म सिंह के भाई बेनीराम की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिसने जांच की तो सामने आया है कि दंपती के बीच कई दिनों से विवाद था।

जिसकी वजह से रविवार दोपहर दोनों कांस लेने के लिए अलग-अलग गए थे। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस की जांच के अनुसार धर्म सिंह की किसी अन्य व्यक्ति से संबंध के चक्कर दरातीं से पत्नी की हत्या की थी। जिसके बाद शव गंगा में फेंका फिर खुद भी विषाख्त पदार्थ पी लिया था। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि धर्म सिंह ने पत्नी की हत्या की और फिर खुद विषाख्त पदार्थ पी लिया। हत्या की प्रयुक्त दराती की तलाश की जा रही है। बुधवार को भी तलाश की जाएगी।