सिरौली प्रकरण: पटाखा धमाके में घायल फातिमा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात

सिरौली प्रकरण: पटाखा धमाके में घायल फातिमा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात

बरेली, अमृत विचार। बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल फातिमा का दिल्ली में इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। फातिमा गिरफ्तार रहमान शाह की बेटी थी। फातिमा की मौत के बाद अब धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। 

बता दें कि बीते  बुधवार शाम को सिरौली के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके हुए थे। जिसमें मौके पर दो बच्चों समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। उनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात महिला की सितारा के रूप में शिनाख्त की। 

इसके बाद एक और महिला निखत की भी मृत्यु हो गई। अब तक हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। ऐसे में बरेली जिला अस्पताल से रेफर की गई फातिमा की रविवार देर रात दिल्ली की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिनका शव बरेली लेकर आया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Yeti Narasimhanand: आपत्तिजनक बयान मामले में गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद को लिया हिरासत में