महाराष्ट्र से चार महिलाओं ने साइकल तक तय किया आयोध्या का सफर 

महाराष्ट्र से चार महिलाओं ने साइकल तक तय किया आयोध्या का सफर 

अयोध्या, अमृत विचार: महाराष्ट्र पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल, एक होमियोपैथी चिकित्सक और दो गृहणियों समेत चालीस पार की चार महिलाएं 1350 किलोमीटर साइकिल चलाकर चौदह दिनों में अयोध्या पहुंचीं। सब ने यहां रामलला का दर्शन पूजन किया।

चिप्पलून, रत्नागिरि महाराष्ट्र की इन साइकिल यात्रियों ने पूना के तुलसीबाग स्थित पेशवा कालीन मन्दिर से पूजन अर्चन करके 21 सितम्बर को अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। इसमें ज्योति परांजपे गृहणी 59 वर्ष, रमा कर्मारकर हेड कांस्टेबल महाराष्ट्र पुलिस 47 वर्ष, डॉ. अश्वनी गणपत्ये होम्योपैथी चिकित्सक 45 वर्ष तथा धनश्री गोखले गृहणी 40 वर्ष हैं। रवाना होने के बाद रास्ते की सारी जिम्मेदारी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संभाली। वैसे महिलाओं की टोली के साथ बसंत जोशी और जयन्त केलकर सपोर्ट टीम के रूप में थे। महाराष्ट्र से निकलकर मध्य प्रदेश में महेश्वर, उज्जैन, इंदौर यूपी में झांसी, कालपी, लखनऊ होते हुए रोज बारह घंटे सौ से डेढ़ सौ किमी साइकिल चलाकर अयोध्या पहुंचीं और श्रीराम लला का दर्शन किया। आज सुबह साइकिल यात्री ये महिलाएं कारसेवक पुरम पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय से मिलीं।

यह भी पढ़ेः 47 हजार गांवों में 80 प्रतिशत खरीफ की फसल का सर्वे पूरा, डिजिटल क्रॉप सर्वे में जौनपुर ने मारी बाजी

ताजा समाचार

अब अंधाधुंध बिजली का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल: कानपुर में केस्को कर्मियों के घर में लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिल भी पूरा करना होगा जमा
OMG: सड़क छोड़ रेलवे ट्रैक पर दौड़ी कार, 50 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही सुपरफास्ट ट्रेन, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
पौड़ी गढ़वाल में तैनात पटवारी  कैलाश रवि 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार 
Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारों पर रेलवे ने निकाली स्पेशल ट्रेनें, इन जगहों पर जाने वाले यात्री उठा सकेंगे लाभ
अमेठी हत्याकांड: मनोज पांडये पर भड़के स्वामी प्रसाद, कहा- ऊंचाहार विधायक ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को किया पार
लखीमपुर खीरी: किशोरी की साथ हुआ था रेप, इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का हंगामा