कासगंज: पिता ने सौतले बेटे को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

कमरे में सोने को लेकर हुआ था आपस में विवाद

कासगंज: पिता ने सौतले बेटे को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

कासगंज, अमृत विचार। अमांपुर थाना क्षेत्र में पिता ने सौतेले बेटे की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है‌। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हत्या करने से पहले घर में मुर्गा और दारू पार्टी हुई थी।

घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के नगला भवानी का है। सोमवार की बीती रात आठ बजे  26 वर्षीय अजय का विवाद अपने पिता रामबाबू पुत्र रामसहाय से कमरे में सोने को लेकर हो गया। अजय अपनी पत्नी सरिता के साथ सोने के लिए छत पर चला गया था। जहां रामबाबू पहले आलू कटाने वाला चाकू लेकर छत पर पहुंच गया। रामबाबू की पत्नी मुन्नी देवी अपने पति रामबाबू को छत से उतार लाई। बाद में रामबाबू बकरा काटने वाला चाकू लेकर अपने छोटे बेटे रिंकू के साथ पहुंच गया। अजय से बोला साले आज तुझमें मसाला भर दूं। उसने चाकू से हमला कर दिया। चाकू को पेट में घोंप दिया। उसको गंभीर हालत में अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम को लेकर घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक की पत्नी सरिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पिता पुत्र दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही है। अमांपुर थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि पिता ने अपने पुत्र की चाकू को मार कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्यारे फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

भांजी को भगाकर ले गया था रामबाबू 
भवानी नगला निवासी  रामबाबू पुत्र रामसहाय की सगी भांजी मुन्नी देवी की शादी गांव किलोनी रफातपुर निवासी चंद्रपाल पुत्र नन्नू के साथ हुई थी। अजय चंद्रपाल से पैदा था। बाद में रामबाबू अपनी भांजी को भगाकर ले गया, और पत्नी बनाकर रखने लगा। उसने सोमवार को अपने बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

दो बच्चों से उठा पिता का साया 
नगला भवानी निवासी अजय कुमार पर एक बेटा और एक बेटी है। सात वर्ष का बेटा है। तीन वर्ष की बेटी देवकरण है। दोनों बच्चों से पिता का साया हमेशा हमेशा के लिए उठ गया। पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या से पहले हुई थी मुर्गा और दारू की पार्टी
बेटा अजय की हत्या करने से पहले पिता रामबाबू पुत्र रामसहाय  अमांपुर से मुर्ग़ा खरीद कर लाया था।घर में मुर्ग़ा बना और दारू पार्टी हुई थी। बाद में छोटे बेटा रिंकू और उसकी पत्नी को सोने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रामबाबू ने अपने सौतेले बेटे की निर्मम हत्या कर दी।

ताजा समाचार