अंबेडकरनगर: सपा की सरकार में पुलिस में यादव भर्ती होते हैं- ओमप्रकाश राजभर

मजबूब अली जैसे नेता गुलामी में जकड़े हुए हैं, दम है तो अखिलेश से बोले कि किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाए

अंबेडकरनगर: सपा की सरकार में पुलिस में यादव भर्ती होते हैं- ओमप्रकाश राजभर

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को जनपद के एक दिवसीय दौरे पर रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा विधायक महबूब अली में अगर दम हो तो वह सपा मुखिया अखिलेश से बोले की 20 फीसदी मुसलमान सपा को वोट देते है। इसलिए किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाए, लेकिन महबूब अली ऐसा नहीं कर पाएंगे। ऐसे नेता गुलाम होते हैं और यह अपनी कौम के सबसे बड़े दुश्मन होते है। उन्होंने कहा कि महबूब अली भूल रहे है कि राजा सुहेलदेव मुगलों को जमीन में दफन कर दिए थे। हम महाराजा सुहेलदेव के वंशज है। 

बता दें कि जनपद पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर सर्किट हाउस में सुभासपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि महबूब अली जैसे नेता गुलामी में जकड़े हैं। वह अपने कौम के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं, उनमे अगर दम हो तो वह सपा मुखिया अखिलेश से बोले की 20 फीसदी मुसलमान सपा को वोट देते है। इस बार किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाए। लेकिन अगर ऐसे बोलेगे तो सपा मुखिया उनको तुरंत पार्टी से निकाल देंगे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब सपा की सरकार बनती है तो पुलिस में भर्ती यादव की होती है। तब ना तो मुसलमान की होती है और न ही दलित और पिछड़ों की होती है। 

राजा सुहेलदेव मुगलों को जमीन में दफन कर दिए थे :राजभर
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा नेता महबूब अली भूल रहे है कि राजा सुहेलदेव मुगलों को जमीन में दफन कर दिए थे। हम महाराजा सुहेलदेव के वंशज है! राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दोनों नेता लोकसभा का चुनाव एक साथ लड़े और संविधान व आरक्षण खत्म करने की बात करते थे। लेकिन चुनाव  बाद न आरक्षण खत्म हुआ और न ही संविधान।

वहीं राहुल गांधी विदेश में जाकर कहते हैं कि उनको मौका मिले तो आरक्षण खत्म कर देंगे। 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उप चुनाव सत्ता पक्ष का होता है। विपक्ष को पता है कि वह चुनाव हार रहे हैं। इसलिए अभी से बहाना बनाना शुरू कर दिए है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: भाकियू कार्यकर्ताओं की एसडीएम मिल्कीपुर से हुई झड़प, जानें मामला