आज का राशिफल। 28 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 28 सितंबर, 2024

मेष   

आज आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ाएंगे। अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। कर्मचारियों के ऊपर काम का काफी दबाव हो सकता है। खाली समय में कोई उपन्यास और कहानी आदि पढ़कर समय बिता सकते हैं।

वृष

आज संतान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनंद और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मिथुन

आज आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। बैंकिंग से जुड़े लोगों को काफी काम करना पड़ेगा। जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार में मंगल कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। 

कर्क

आज मनोनुकूल नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको प्राप्त हो सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। कीमती वस्तुओं को खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे, लेकिन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें।

सिंह

आज प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें। धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आत्ममनन और विश्लेषण में समय जरूर लगाएं।

कन्या

आज लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। काफी प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। घर पर अच्छा समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है।

तुला

आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएं। नया निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुए काम को बना लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं।

वृश्चिक

आज बच्चों को नैतिक शिक्षा देंगे। साझेदारी के कार्यों के लिए समय उत्तम है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होंगे।

धनु

आज आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निश्चित करने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है।

मकर

आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय और करियर में स्थायीत्व देखने को मिलेगा। बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आश्वस्त रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखें।

कुंभ

आज आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गई हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझाएं। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे। व्यापार में नया अनुबंध हो सकता है।

मीन

आज आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने में आपका ध्यान रहेगा। आपके मन का बोझ घटेगा। जॉब के लिए इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का सेवन करें।

ताजा समाचार

रिटायर्ड IAS प्रेम नारायण द्विवेदी के गले से बदमाशों ने लूट ली सोने की चैन, छीना झपटी में हुए घायल
कानपुर में हो रही बारिश: ग्रीनपार्क स्टेडियम में नहीं शरू हो पाया भारत-बांग्लादेश के बीच मैच, पिच को कवर से ढका गया, दर्शकों में छाई मायूसी
बहराइच में भेड़ियों के आतंक पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- भेड़िये की समस्या को नकारना भी एक समस्या है...
अमेठी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत
सरदार भगत सिंह की जयंती आज: प्रधानमंत्री मोदी और CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा...
सहारनपुर में ED की कार्रवाई से खनन और स्टोन क्रशर मालिकों में हड़कंप, कब्जे में लिए दस्तावेज