आज का राशिफल। 26 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 26 सितंबर, 2024

मेष     

आज घर में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन काफी अनुकूल है। संतान के व्यवहार से आनंदित रहेंगे। व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं।

वृष

आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। भूमि-संपत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रखें। अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें। आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे।

मिथुन

आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठाएंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर होंगे। विदेश में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।

कर्क

आज तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। गृह उद्योगों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा।

सिंह

आज बड़े भाइयों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। नई योजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं। आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आपके विचारों के अनुसार माहौल रहेगा। 

कन्या

आज वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें। अपने व्यवहार में संयम अवश्य रखें। शेयर मार्केट में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अपने मन की आवाज सुनें और वैसा ही करें। युवाओं के मन में नए व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा।

तुला

आज मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी। आपके सिद्धांतों की प्रशंसा होगी। विवादित मुद्दों को हल करने के लिए उत्तम समय है। माता-पिता आपका उत्साहवर्धन करेंगे।

वृश्चिक

आज ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो आपको गलत सलाह देते हैं। राजनीति वाले मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। आहार में शुद्धता का ध्यान रखें।  जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। 

धनु

आज शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिए। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

मकर

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी और परिजनों की सलाह आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है। किसी रिश्तेदार के साथ आप गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

कुंभ

आज यात्राओं का भरपूर आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र के सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ प्रसन्नता के पलों का आनंद उठाएंगे। 

मीन

आज अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। परिजनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर में अशांति का माहौल रहेगा।