Kanpur Crime: श्रावस्ती की रहने वाली महिला से ऑटो वाले ने किया दुष्कर्म...झकरकटी में चोरी हुआ था पर्स, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kanpur Crime: श्रावस्ती की रहने वाली महिला से ऑटो वाले ने किया दुष्कर्म...झकरकटी में चोरी हुआ था पर्स, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कानपुर, अमृत विचार। बजरिया थानाक्षेत्र में श्रावस्ती की महिला यात्री से मदद का झांसा देकर घर ले जाकर बारी-बारी से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना को उच्चाधिकारियों से छिपाने पर थाना पुलिस को जमकर फटकार मिली। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने भी पुलिस पूछताछ में अपनी घटना कबूली है। फिलहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल कर आगे की कार्रवाई की है। 

जिला श्रावस्ती निवासिनी महिला का आरोप था कि 21 सितंबर को वह रोडवेज बस से कानपुर झकरकटी बस अड्डे उतरी थी। इस दौरान किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। घटना से परेशान होकर वह वहीं पास बैठकर रोने लगी। इस दौरान एक ऑटो चालक आया और साहनुभूति दिखाते हुए स्टेशन छोड़ने की बात कही। पूछताछ में ऑटो चालक ने बजरिया खटिकाना निवासी अपना नाम मंगूलाल खटीक बताया। इसके बाद वह मदद का झांसा देकर ऑटो में बैठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

वह वहां से बचकर निकल ही रही थी कि वहीं के निवासी चुन्नीलाल सोनकर भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार दहशत में वह किसी तरह थाना बजरिया पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान घटना की जानकारी होने पर मीडिया कर्मियों ने इंस्पेक्टर बजरिया अजय कुमार सिंह से जानकारी ली तो उन्होंने उनके क्षेत्र में ऐसी किसी भी घटना से साफ इंकार कर दिया था। 

मामला डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी तक पहुंचा तो उन्होंने थाना प्रभारी से जानकारी ली। जिस पर जानकारी हुई कि इंस्पेक्टर ने इस घटना को लेकर अफसरों को गुमराह किया। रविवार दोपहर एसीपी सीसामऊ चित्रांशु गौतम को भेजकर मामले की जांच कराई गई तो महिला से दुष्कर्म की घटना की सच्चाई सामने आ गई। इस पर उन्होंने टीमें बनाकर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। बजरिया पुलिस ने रविवार देर रात दोनों दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 

बजरिया थानाक्षेत्र में एक श्रावस्ती की महिला यात्री से दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।- दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर डकैती के बदमाश की Unnao में मुठभेड़...एसटीएफ की गोली लगने से एक ढेर, दूसरा साथी मौके से फरार

ताजा समाचार

Lucknow News: कैंसर संस्थान में 94 और Lohia Institute में 126 डॉक्टरों की होगी भर्ती, जानिए कितने चिकित्सकों ने किया आवेदन
Kanpur: घाटे में चल रही ई-बसों के मुख्य संचालन अधिकारी बर्खास्त, मंडलायुक्त ने जांच की समीक्षा करने के बाद की कार्रवाई
Kanpur: पेशकार को गिरफ्तार कराने वाले दिव्यांग की मां व भाई को भेजा जेल, दिव्यांग बोला- पुलिस ने रची साजिश
Health: बच्चे को अगर बार-बार हो रही है यह समस्या तो न करें नजर अंदाज, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण
संभल: कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को नोच कर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम
हाईकोर्ट ने गुजारा भत्ता के लिए बुजुर्ग दंपती के बीच कानूनी लड़ाई पर जताई चिंता, कहा- लगता है कलियुग आ गया