Kanpur: 47 महीने बाद मुक्त हुआ कंकाल...ताबूत में था कैद, खाकी कर रही थी रखवाली, पुलिस ने रिंद नदी किनारे किया दफन, पढ़िए- पूरी खबर

Kanpur: 47 महीने बाद मुक्त हुआ कंकाल...ताबूत में था कैद, खाकी कर रही थी रखवाली, पुलिस ने रिंद नदी किनारे किया दफन, पढ़िए- पूरी खबर

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थाना में 47 महीने से ताबूत में बंद मानव कंकाल की रखवाली कर रही साढ़ पुलिस को अब छुटकारा मिल गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को थाना अध्यक्ष ने मानव कंकाल को रिंद नदी किनारे दफन कर दिया है। 

साढ़ थानाक्षेत्र के अंतर्गत गांव बेहटा बुजुर्ग के पास एक पेड़ में 30 सितंबर 2020 को मानव कंकाल लटका मिला था। तब से आज तक वह मानव कंकाल साढ़ थाना में 47 महीने से ताबूत में बंद मानव कंकाल की रखवाली पुलिस कर रही थी। वर्तमान थाना अध्यक्ष केपी सिंह ने उच्च अधिकारियों के सामने थाने में मानव कंकाल रखे होने की बात रखी थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों ने मानव कंकाल को दफनाए जाने की आदेश दिए थे। 

जिसको लेकर थाना प्रभारी केपी सिंह व एसआई आनंद द्विवेदी ने मानव कंकाल को रिंद नदी किनारे दफना दिया है। जिससे 47 महीने बाद ताबूत में बंद मानव कंकाल की रखवाली कर रही साढ़ पुलिस को छुटकारा मिल सका और पुलिस ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें- LIVE- कानपुर में मालगाड़ी को पलटाने की साजिश: खाली सिलेंडर, बीयर का केन मिला, जम्मू मेल भी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची 

ताजा समाचार

संभल: पुलिस ने किया खुलासा: सगे भाइयों ने मामा संग मिलकर की थी छात्रा की हत्या, मां भी थी शामिल, जानिए पूरा मामला
मुरादाबाद: हैलो मैं कोतवाल बोल रहा हूं...4 घंटे हाउस अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने सुपरवाइजर से ठगे 2 लाख, जानिए पूरा मामला
फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग का जीता खिताब
Kanpur: ताबड़तोड़ लूट से थर्राया शहर में साउथ जोन, दरोगा की पत्नी समेत तीन को लुटेरों ने बनाया शिकार, जानिए पूरा मामला
Unnao: जिलाधिकारी को जिला अस्पताल में टूटी मिलीं खिड़कियां, जताई नाराजगी, बोले- आगे भी करेंगे औचक निरीक्षण
पीलीभीत: ससुराल गए युवक की मौत, बहन बोली- जहर देकर मार डाला...जांच में जुटी पुलिस