Dev Diwali: 12 लाख दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट, 15 नवंबर को होगा भव्य उत्सव, ग्रीन आतिशबाजी का दिखेगा नजारा

Dev Diwali: 12 लाख दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट, 15 नवंबर को होगा भव्य उत्सव, ग्रीन आतिशबाजी का दिखेगा नजारा

काशी, अमृत विचार: काशी में देव दीपावली का उत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा। देव दीपावली की भव्यता को बढ़ाने के लिए काशी के 84 घाटों, कुंडो और तालाबों को 12 लाख से अधिक दीपों से रोशन किया जाएगा। इसके साथ दिव्य लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी की जाएगी। दीपों से सजकर काशी का एक अलग ही रूप नजर आएगा। देव दीपावली अब लोकल से ग्लोबल हो चुकी है। इसको देखने के लिए देसी से लेकर विदेशी मेहमान भी काशी आएंगे।

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि देव दिवाली के अवसर पर 12 लाख दियों में से करीब ढाई से तीन लाख दिए गाय के गोबर से बने होंगे। घाटों से साथ-साथ गंगा के पार रेत पर भी दीए जलाए जाएंगे। इसके अलावा उत्सव से पहले ही घाटों की साफ-सफाई कार्य किया जाएगा, घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा।

राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि लेजर शो के जरिए घाट पर गंगा अवतरण और शिव महिमा की कहानी का प्रदर्शन किया जाएगा। गंगा के पार रेत पर प्रदूषण फ्री ग्रीन आतिशबाजी का एक शो किया जाएगा। जिससे लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया जाए। देव दीपावली के इस उत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। 

यह भी पढ़ेः Indian Hockey का परचम फहरा रहे यूपी के सितारे, Paris Olympics में भारतीय खिलाड़ियो ने किया देश का नाम रौशन