वृंदावन में महिला को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

वृंदावन में महिला को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा, अमृत विचारः वृंदावन के चैतन्य विहार कॉलोनी के बाहरी इलाके में सोमवार रात एक महिला को कथित तौर पर आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया। मंगलवार को जब सड़क पर से कुछ लोग गुजरे तो महिला को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। इसी को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात 50 वर्षीय शारदा देवी रहस्यमय परिस्थितियों में आंशिक रूप से झुलस गईं। उन्होंने कहा कि घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब राहगीरों ने उन्हें देखा। पुलिस ने बताया कि शारदा देवी को पहले वृंदावन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली महिला लगभग एक महीने से वृंदावन में चैतन्य विहार कॉलोनी के बाहरी इलाके में पूर्व मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन से सटी एक झोपड़ी में रह रही थी। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्रम से पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ेः लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा MOOCs का ऑनलाइन पाठ्यक्रम, समिति का हुआ गठन