आज का राशिफल। 14 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 14 सितंबर, 2024

मेष     

आज अपनी प्रतिभा और क्षमता को व्यर्थ न जानें दें,बल्कि उसका सार्थक उपयोग करें। लोग आपकी भावनाओं को कुछ महत्वहीन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। आप किसी विचार में खोए हो सकते हैं।

वृष

आज आपको कुछ समय आत्मचिंतन में लगाना चाहिए। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का काम करें। अध्यात्म चिंतन में व्यस्त रहेंगे। आपके अपने सम्मान की चिंता रहेगी। इसके कारण आप लोगों से झगड़ भी सकते हैं।

मिथुन

आज जल्दबाजी में आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। अपने बजट को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करें। आपको अतिआत्मविश्वास से बचना चाहिए। घुटनों और कूल्हों में दर्द हो सकता है।

कर्क

आज किसी महंगे उत्पाद की खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। संतान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। रुके हुए कार्यों में अचानक गति आ सकती है।

सिंह

आज पुराने लेन-देन की समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर सावधान रहें। विरोधियों से औपचारिक भेंट हो सकती है। आपको सैद्धांतिक होने के बजाय व्यवहारिक होना चाहिये। प्रेम संबंधों के कारण घर में तनाव हो सकता है।

कन्या

आज नजदीकी संबंधियों के साथ रिश्ते तनावपूर्ण रहेंगे। आलस्य और मौजमस्ती में समय बर्बाद न करें। आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। परेशानियों का समाधान मिलेगा। उच्च शिक्षा के मार्ग में बाधा आ सकती है।

तुला

आज महत्वपूर्ण मीटिंग्स को लेकर लापरवाही न करें। परिजनों की जिद के सामने आपको झुकना पड़ सकता है। लोग आपको नैतिकता का पाठ पढ़ा सकते हैं। व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ होगा। कठिन विषयों का आप अध्ययन कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपकी इच्छा के अनुसार सभी काम समय पर हो जाएंगे। व्यवसाय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

धनु

आज अपनी वाणी में विनम्रता कभी कम न होने दें। यात्रा के दौरान सामान आदि को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों में घिर सकते हैं। अपना काम पूरी निष्ठा के साथ करें। मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है। किसी गंभीर विषय को लेकर तनाव हो सकता है।

मकर

आज मित्रों का साथ और सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होगा। बच्चे आपसे जिद कर सकते हैं, जिसके कारण आप उन पर नाराज भी हो सकते हैं। आपके मन में दान-पुण्य करने का भाव हो सकता है।

कुंभ

आज बड़ी व्यावसायिक डील करने से बचना चाहिए। आराम भरपूर मात्रा में करें। अपने मित्रों की उन्नति से आप कुछ ईर्ष्यालु हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। कुंठित विचारों वाले मित्रों से दूरी बनाकर रखें।

मीन

आज अचानक धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। बड़े महत्वपूर्ण लोगों से आपका संपर्क मजबूत होगा। रिश्तेदारों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।