UP IAS Transfer: यूपी में 29 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 13 डीएम के तबादले, सूर्यपाल गंगवार बने रहेंगे DM लखनऊ

3 नगर आयुक्त और 3 मुख्य विकास अधिकारी भी बदले

UP IAS Transfer: यूपी में 29 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 13 डीएम के तबादले, सूर्यपाल गंगवार बने रहेंगे DM लखनऊ

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जिनमें 13 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। बरेली समेत 3 नगर निगम के नगर आयुक्त बदले गए और तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारी बदले गए हैं। बरेली नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। नवनीत सिंह चहल को आजमगढ़ का डीएम, दिनेश कुमार को जौनपुर का डीएम, रविंद्र सिंह को फतेहपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।

IAS रवींद्र कुमार मंदर को मिली प्रयागराज की जिम्मेदारी 

Ravindra Mander Prayagraj DM

इसके अलावा घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी और IAS रवींद्र कुमार मंदर को प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी रवींद्र कुमार मंदर रामपुर के डीएम रह चुके हैं। रवींद्र कुमार मंदर की सपा नेता आजम खां के खिलाफ कारवाई करने में अहम भूमिका रही है। वहीं रवींद्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारी भी माने जाते हैं। ऐसे में सीएम योगी ने उन्हें अपनी सबसे महत्वाकांक्षी कार्य प्रयागराज कुंभ को सकुशल सफल बनाने और संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी है।

राहत आयुक्त पद से हटाए गए IAS नवीन कुमार जीएस 

IAS Naveen Kumar GS

वहीं अरविन्द मलप्पा बंगारी को आगरा का डीएम बनाया गया है और आगरा के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी को उत्तर प्रदेश का राहत आयुक्त बनाया गया है। यूपी में लगातार प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाएं हुई हैं। इस दौरान योगी सरकार राहत आयुक्त नवीन कुमार जीएस के कामकाज से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थी। इसलिए बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बीच उन्हें हटाकर आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को जिम्मेदारी दी है।वहीं नवीन कुमार जीएस को सिंचाई विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ डीएम बने रहेंगे सूर्यपाल गंगवार

IAS Suryapal Gangwar

शुक्रवार देर रात खबरें आईं कि लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को हटा दिया है। सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षा में रखते हुए उनकी जगह बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है।  लेकिन जब शनिवार सुबह जब ट्रांसफर की सूची सामने आई तो उस सूची में न तो लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का नाम था और न ही बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का नाम शामिल था। ऐसे में लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ही रहेंगे। माना जा रहा है कि शनिवार सुबह ट्रांसफर सूची को संशोधित करके जारी किया गया है।

3 नगर आयुक्त और 3 मुख्य विकास अधिकारी बदले 

नगर आयुक्त मेरठ अमित पाल को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त, CDO बलरामपुर संजीव कुमार मौर्य को बरेली नगर आयुक्त, CDO सोनभद्र सौरव गंगवार को मेरठ का नगर आयुक्त, आगरा के जॉइंट मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार सिंह को CDO अयोध्या, प्रयागराज की जॉइंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी को CDO सोनभद्र, उन्नाव के जॉइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता को बलरामपुर का CDO बनाया गया। इसके अलावा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव मन्नान अख्तर को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रबंध का विशेष सचिव और प्रोमोट फार्मा का निदेशक और CEO का अतरिक्त प्रभार दिया गया।


आजमगढ़ डीएम विशाल भारद्वाज को कुशीनगर का डीएम, उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर का डीएम, हमीरपुर डीएम राहुल पांडेय को हाथरस का डीएम बनाया गया है। जिलाधिकारी मैनपुरी अविनाश कृष्ण सिंह को प्राविधिक शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक, नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का डीएम बनाया गया है। शाहजहांपुर डीएम उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव, अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का विशेष सचिव व अपर महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी दी गई।

चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ दिनेश चंद्र को जौनपुर का डीएम बनाया है। वहीं फतेहपुर डीएम सी इंदुमती को चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार चौहान को शामली का डीएम, राज्य कृषि उत्पादन मंडी निदेशक अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी का डीएम बनाया गया। प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा और अनुसंधान रविंद्र को निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी का अतरिक्त प्रभार दिया गया है। 

ये भी पढ़ें:- सोनिया गांधी, रामगोपाल यादव, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने दी सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि

ताजा समाचार