बरेली: शर्मनाक...गैर मर्दों के साथ रात गुजारने का दबाव बनाता था पति...

मुंबई ले जाकर पांच मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा

बरेली: शर्मनाक...गैर मर्दों के साथ रात गुजारने का दबाव बनाता था पति...

बरेली, अमृत विचार। बारादरी की रहने वाली एक महिला को मुंबई ले जाकर पति ने पांच लोगों से संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला के मुताबिक उसकी शादी 11 महीने पहले मोहनपुर कैंट निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी कराया गया। आरोप है कि पति उसे नौकरी करने के बहाने साथ में मुंबई ले गया। वहां पति अक्सर पांच लोगों को कमरे पर लाने लगा और उसपर सभी से संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब विरोध किया तो मारपीट की। वह अपने मायके में आ गई। 8 सितंबर को पति, सास और एक किन्नर उसके घर में घुस गए और मारपीट की। तीनों ने लूट की भी कोशिश की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।