हल्द्वानी: प्रदेश में मानसून की समयावधि में बदलाव की आशंका

हल्द्वानी: प्रदेश में मानसून की समयावधि में बदलाव की आशंका

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में मानसून के आगमन और उसकी वापसी के समय अंतराल में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। इस पर अध्ययन चल रहा है। 
प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का आगमन जून माह में औसतन 20 से 23 तारीख के दौरान होता है। 20 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड से मानसून की वापसी हो जाती है। यह औसतन तारीख सालों के मानसून के व्यवहार के बाद मानी जातीं हैं। हालांकि विगत कुछ सालों से उत्तराखंड में मानसून औसत तारीख से देरी से आ रहा है और देरी से विदा हो रहा है।

विदाई की बात करें तो अभी उत्तराखंड में मानसून अगले करीब तीन से चार सप्ताह तक और सक्रिय रह सकता है। अनुमान है कि मानसून अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में ही विदा होगा। साल 2022 और 2023 में भी मानसून अक्टूबर में ही विदा हुआ था।

आगमन की बात करें तो पिछले तीन सालों से मानसून औसतन तारीख से देरी से उत्तराखंड में आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 10 साल में मानसून ने इस तरह का व्यवहार कई बार दिखाया है। पिछले तीन सालों से यह बदलाव लगातार देखने में आ रहा है। 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया