मुरादाबाद : भाजपा के सदस्यता अभियान में 11 से 17 सितंबर तक घर-घर करना है संपर्क 

भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एमएलसी व पश्चिम क्षेत्र प्रभारी सुभाष यदुवंश ने पत्रकारों से की वार्ता

मुरादाबाद : भाजपा के सदस्यता अभियान में 11 से 17 सितंबर तक घर-घर करना है संपर्क 

मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 व 2017 को विशेष अभियान चलाया था। 2015 में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने थे। 2019 में यह संख्या बढ़कर 90 लाख से और अधिक लोगों की सदस्यता बढ़ाई गई। इस तरह 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 3 लाख भाजपा के सदस्य बने।  प्रदेश में कुल एक करोड़ 12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। जो भाजपा के प्रदेश एवं बूथ तक पदाधिकारी में शामिल है 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है।

प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश गुरुवार को बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है। जिसके मैसेज द्वारा आपको सदस्यता ग्रहण करनी है। जिसमें कार्ड बनकर आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा। अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी जी को मिस्ड कॉल देकर सदस्य ग्रहण कराई थी। 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को मिस्ड कॉल का सदस्यता ग्रहण कराई।

जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने अलीम मिर्जा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का है जिसके निमित कई पदाधिकारियों को इसको गति देने के लिए संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा की सदस्यता के लिए अभियान 11 से सितंबर 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करना है। 11 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य ,बीडीसी सदस्य ,नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष जाएंगे।

भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी, कॉलेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग, युवा ,महिला उद्यमी , किसान ,अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी ,कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनायेंगे। द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच समाज के सभी विभिन्न वर्गों, जातीयों, समूह के भाजपा से जोड़ने के लिए समूह विशिष्ट संपर्क को आयोजित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, शहर विधायक रितेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका , महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, जिला महामंत्री राजन विश्नोई एवं नवीन चौधरी, आदित्य शाक्य उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : शिक्षक दिवस पर होता है शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत का सम्मान

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें