आगरा: रोहता नहर के किनारे मिला मैकेनिक का शव, हत्या की आशंका 

शव के सिर पर मिले हैं गहरे चोट के निशान

आगरा: रोहता नहर के किनारे मिला मैकेनिक का शव, हत्या की आशंका 

आगरा, अमृत विचार। ग्वालियर रोड पर रोहता नहर के किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान कराई गई। उसके सिर पर चोट के निशान थे, जो कि हत्या किए जाने की गवाही दे रहे थे।


युवक की पहचान मलपुरा के इटोर निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में हुई। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। वह इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ठीक करता था। जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखकर लग रहा था कि किसी ईंट या पत्थर से उसके सिर पर वार किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने उसकी दुश्मनी के बारे में अभी तक नहीं बताया है। चूंकि परिजन अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं लिहाजा पुलिस अभी खास जानकारी नहीं कर पाई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे