प्रयागराज: नाला में डूबकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज: नाला में डूबकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोरांव/नैनी, अमृत विचार। यमुना नगर के कोरांव में बुधवार रात एक किशोर नाला में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह पुलिस ने फिर खोजबीन कराई तो किशोर का शव नाला में मिल गया। 

घोघी रतौरा निवासी अंशु 14 पुत्र रामचंद्र बुधवार नाला में डूब गया। इसकी सूचना रात नौ बजे पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्राम वासियों के सहयोग से रात में बहुत ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को फिर से ढूंढने का प्रयास किया गया तो अंशु का शव नाले के पानी में डूबा मिला। इसके बाद तो परिवार में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।