मध्य प्रदेश के सागर में दीवार ढहने से 9 बच्चो की मौत, दो अन्य घायल, सीएम यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के सागर में दीवार ढहने से 9 बच्चो की मौत, दो अन्य घायल, सीएम यादव ने जताया दुख

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह शिवलिंग निर्माण और कथा के दौरान कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढहने से नौ बच्चों की दबने से मौत हो गयी। वहीं, दो अन्य बच्चे घायल बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव मौके पर पहुंच गए। जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि सुबह शाहपुर मे शिवलिंग निर्माण और कथा के दौरान श्रद्धालु एकत्रित हुए। इसमें बच्चे भी शामिल हुए। 

cats

अचानक शिवलिंग निर्माण स्थल पर लगे टेंट पर दीवार ढह गयी, जिसमे दिव्यांश साहू, आशुतोष प्रजापति, प्रिंस साहू, वंश लोधी, नीतेश पटेल, ध्रुव यादव, पर्व विश्वकर्मा, दिव्यजय साहू और हेमंत की मौत हो गयी। सभी बच्चों की उम्र लगभग दस से पंद्रह वर्ष है। 

दुर्घटना में सुमित प्रजापति और खुशी पटवा घायल बताए गए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सागर में चल रहा है। मृतकों के शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय सागर रवाना कर दिए गए हैं। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य जारी है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख

वहीं घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। सीएम यादव ने सोसल साइड एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

 

 

ताजा समाचार

Lucknow News : नवरात्रि में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पार्षद बोले- अधिकारी मनमानी पर उतारू
शाहजहांपुर: चठिया बलरामपुर जंगल में लगी आग, जीव-जंतु और पेड़ पौधे जले 
संभल: रील बनाने के लिए किशोर को प्लास्टिक की बोरी में किया बंद, सड़क किनारे फेंका
Kanpur में करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर लोगों को बनाते थे शिकार, 4 गिरफ्तार
Kanpur: लापता अधेड़ का शव पार्क में झूले से लटकता मिला, बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका, कहा ये...
Kanpur में करोड़ों की धोखाधड़ी: विदेश जाने का लालच देकर 28 लोगों से की ठगी, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज