Kanpur News: नगर स्वास्थ्य अधिकारी का फोन मिला बंद, नगर आयुक्त ने दिये वेतन रोकने के आदेश

Kanpur News: नगर स्वास्थ्य अधिकारी का फोन मिला बंद, नगर आयुक्त ने दिये वेतन रोकने के आदेश

कानपुर, अमृत विचार। नगर आयुक्त सुधीर कुमार गुरुवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने निकले। मोतीझील से निकले नगर आयुक्त ने दक्षिण क्षेत्र व पनकी समेत कई क्षेत्रों में सफाई का जायजा लिया। सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता करने के लिये डॉ. अमित सिंह को फोन किया तो उन्होंने नहीं उठाया। इसी प्रकार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर का मोबाइल बन्द पाया गया।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा सफाई पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। इसलिये दोनों नगर स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया जाये। नगर आयुक्त को बेनाझाबर मार्ग, नरेन्द्र मोहन सेतु से जेके मन्दिर होते हुए फजलगंज, दीप सिनेमा से सोटे वाले बाबा मन्दिर होते हुए संजय वन तक सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। दीप सिनेमा मुख्य मार्ग पर सफाई कर्मचारी कार्य करते हुए पाये गये। 

निरीक्षण के दौरान शताब्दी नगर पॉवर हाउस मार्ग पर पेड़ गिरा हुआ पाया गया। जिसे उद्यान अधीक्षक को हटाने को कहा। नगर आयुक्त पनकी में वार्ड-50 मान्यवर कांशीराम आवास का निरीक्षण किया। जोनल स्वच्छता अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि मान्यवर कांशीराम आवासीय क्षेत्र में विगत 05 दिनों से सफाई अभियान चल रहा है। मौके पर नालियॉ आगे की ओर भरी हुए एवं कूड़ा बिखरा हुआ पाया गया। 

निर्देशित किया गया कि इस क्षेत्र में निरन्तर सफाई अभियान चलाया जाये और संचारी रोगों की रोकथाम के लिये नालियों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं फॉगिंग किया जाये। पनकी में उन्होंने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की। उन्होंने सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण, कूड़ा और बेसहारा पशुओं पर नियंत्रण लगाने के भी निर्देश दिये।

डोर-2-डोर जाने वाले कर्मचारी ड्रेस में रहें

वार्ड-57 में घर-घर कूड़ा संग्रहण की जानकारी की। मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर ने बताया कि सुबह 6.30 से ही घर-घर से कूड़ा संग्रहण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाता है। नगर आयुक्त ने कहा कि घर-घर कूड़ा संग्रहण में जो कर्मचारी है, वह वर्दी में रहेंगे। जिन घरों द्वारा कूड़ा नही दिया जा रहा है, उसकी सूची बनाकर जोनल स्वच्छता अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दें। 

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट भी पहुंचे 

पनकी भाऊ सिंह स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट का भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्लान्ट में कूड़ा निस्तारण से सम्बन्धित हो रहे कायों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग में हो रही प्रगति के सम्बन्ध में अधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि लीगेसी वेस्ट को इको स्टैण्ड इन्फ्रा द्वारा साफ कराया गया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट में प्रतिदिन 1350 मीट्रिक टन कूड़ा आता है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीएसए के कुलपति ऑस्ट्रेलिया में मानद उपाधि से सम्मानित, हार्टिकल्चर इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

 

ताजा समाचार

लखनऊ: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, ईंट से मुंह कुचला, मृत समझ भागे दरिंदे
वाराणसी:  मजदूर की बेटी जाएगी इसरो, अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा हैं श्वेता सत्ते
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादी ढेर
Kanpur Train Incident: इमरजेंसी ब्रेक पर सहम गए यात्री, मची चीख-पुकार...बोले- घबराहट होने पर बाहर झांका, हर तरफ अंधेरा ही आया नज़र
कानपुर में अब फर्रुखाबाद रूट पर कालिंद्री एक्सप्रेस पलटाने की साजिश...तेज धमाका सुन लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, दो लोगों के भागने की आशंका
10 तस्वीरों में देखें Kanpur में ट्रेन हादसा: कालिंदी एक्सप्रेस को अनवरगंज-कासगंज रूट पर पलटाने की साजिश...एक माह के अंदर तीसरी घटना