सुल्तानपुर: प्रतिष्ठापूर्ण बार चुनाव कल, 1863 अधिवक्ता करेंगे वोट...इस दिन आएंगे नतीजे 

आठ पदों पर 41 प्रत्याशी ठोंक रहे ताल

सुल्तानपुर: प्रतिष्ठापूर्ण बार चुनाव कल, 1863 अधिवक्ता करेंगे वोट...इस दिन आएंगे नतीजे 

सुल्तानपुर , अमृत विचार। प्रतिष्ठापूर्ण बार एसोसिएशन की 56वीं कार्यकारणी के गठन के लिए कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी के निर्विरोध होने के बाद अब आठ पदों पर 41 प्रत्याशी अपनी जीत का दावा ठोंक रहे हैं। मतदान सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। अदालतों में दो दिन के अवकाश के चलते प्रत्याशी वकीलों के घर जाकर समर्थन की अपील कर रहे हैं। 

बार की तरफ से सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से पर्याप्त पुलिस सुरक्षा की मांग की गई थी, जिसमें एसपी की तरफ से मतदान व मतगणना के दिन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। बार के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में इस बार 1863 मतदाता वोट डालेंगे। 

अध्यक्ष पद के एिल 10 उम्मीदवार मैदान में 
अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें रणजीत सिंह त्रिशुंडी, अखिलेश शुक्ल, अजय पाठक, बैतुल्ला खान, जय प्रकाश त्रिपाठी, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, हेमन्त कुमार मिश्र, इन्द्र कुमार शुक्ल, राघवेंद्र प्रताप सिंह और शारदा प्रसाद मिश्र के बीच मुकाबला होगा। वहीं, सचिव पद के लिए 8 उम्मीदवारों में रमाशंकर पांडेय, मदन तिवारी, उत्कर्ष शुक्ल, सूर्यनाथ यादव, अजय सिंह, दिनेश दुबे, राजकुमार सिंह और व्यास नारायण दुबे के बीच चुनाव होगा। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार पाठक, उमाशंकर गुप्ता, और हरीश्वर सिंह और सालिकराम मिश्र मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच वकीलों अरविंद पांडेय, संदीप पांडेय, प्रणव द्विवेदी, सतीश कुमार और शेख नजर अहमद के बीच चुनाव होगा। ट्रेजरार पद के लिए बेलाल अहमद, अरविन्द पांडेय और कमलेश तिवारी मैदान में हैं। 

सह सचिव प्रशासन के लिए अंकुर वर्मा, संजय गोस्वामी, इंद्रहास पाठक और वीरेन्द्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव खुर्शीद क्लब के लिए पंकज यादव, अनिल मिश्र, अजीत तिवारी, उमेश और रविशंकर मैदान में हैं। वहीं, सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए रोहित पांडेय और सन्तोष यादव के बीच चुनाव मुकाबला होगा। सोमवार को चुनाव और 30 जुलाई को मतगणना होगी। जिनमें उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय होगा। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा 31 जुलाई को की जाएगी।  

विंदा प्रसाद श्रीवास्तव बने थे पहले बार अध्यक्ष
बार एसोसिएशन में मौजूद रिकॉर्ड में साल 1953 में विंदा प्रसाद श्रीवास्तव पहले अध्यक्ष के रूप में दर्ज हैं, वहीं सैयद मोहम्मद अब्बास पहले बार सचिव बने थे। इसके बाद ठाकुर बेंचू सिंह, देवानन्द सिंह और रामसरन सक्सेना अध्यक्ष बने। फिर बांके बिहारी सिंह अध्यक्ष हुए। उन्होंने जिले में विश्व हिन्दू परिषद की पहली शाखा भी लगाई थी। बांके बिहारी सिंह के नाती अरविंद सिंह राजा इस समय जिले के चर्चित वकील हैं। 1969 में शम्भू प्रसाद अग्रवाल बार अध्यक्ष बने जिसके बाद से हर वर्ष बार में चुनाव होते आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर: मोची चैतराम को राहुल गांधी ने भेजी जूता बनाने की मशीन, की आर्थिक मदद

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें