नेहा गुप्ता बनीं खमरिया की ग्राम प्रधान, निर्विरोध हुआ निर्वाचन 

नेहा गुप्ता बनीं खमरिया की ग्राम प्रधान, निर्विरोध हुआ निर्वाचन 

बभनजोत/ गोंडा, अमृत विचार। पंचायत उपचुनाव में बभनजोत के ग्राम पंचायत खमरिया से नेहा गुप्ता निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गई हैं। वही पिपरा बरखां पंचायत से चार प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बभनजोत ब्लॉक के ग्राम पंचायत खमरिया व पिपरा बरखा में प्रधान पद का उपचुनाव के लिए 22 जुलाई को नामांकन किया गया था। ग्राम पंचायत खमरिया से प्रधान पद के लिए नेहा गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया था। किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। बुधवार को उन्हें निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा गया है। 

वहीं पिपरा बरखा से प्रधान पद के लिए उर्मिला पांडे, मोहम्मद सरवर अली, रविंद्र नाथ वर्मा व संतोष कुमार वर्मा ने पर्चा दाखिला किया है जिन्हें चुनाव चिन्ह भी मिल गया है। एडीओ पंचायत हुकुम सिंह ने बताया कि खमरिया से नेहा गुप्ता निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई है उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया है। निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने पर विशाल सिंह मनोज सिंह त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता केसरी प्रसाद गुप्ता अर्जुन निषाद उदय शंकर निषाद गणेश निषाद आशीष निषाद सहित अन्य ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान की याचिका खारिज