पीलीभीत: बाढ़ राहत सामग्री बांटने गई महिला लेखपाल के साथ की अभद्रता; अपात्र बना रहे थे दबाव, तीन आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत: बाढ़ राहत सामग्री बांटने गई महिला लेखपाल के साथ की अभद्रता; अपात्र बना रहे थे दबाव, तीन आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत (बरखेड़ा/बीसलपुर), अमृत विचार। एक गांव में बाढ़ राहत सामग्री बांटने गई महिला लेखपाल से पहले अपात्रों से राहत सामग्री लेने का दबाव बनाया। जब इन्कार किया तो आरोपियों ने घेराबंदी कर अभद्रता शुरू कर दी। एसडीएम सीओ सूचना मिलने पर पहुंचे और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
                  
बता दें कि बीते दिनों पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद कई गांवों में बाढ़ आ गई थी। कई फीट तक जलभराव हो गया था। शासन के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर से मदद गांव -गांव जाकर बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में तहसील की एक महिला लेखपाल बुधवार को टियूलिया गांव में बाढ़ राहत सामग्री बांटने गई थी। 

कई बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दे दी गई। इस बीच कुछ अपात्र आ गए और दबाव बनाने लगे कि उन्हें भी बाढ़ राहत सामग्री दी जाए। इसका जब विरोध किया तो लेखपाल से भिड़ गए और अभद्रता शुरू कर दी। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। 

कुछ ही देर में एसडीएम बीसलपुर महिपाल सिंह, सीओ प्रतीक दहिया बरखेड़ा थाने की पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। अभद्रता करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर बरखेड़ा थाने आ गए।एसडीएम ने बताया कि कुछ अपात्र राहत सामग्री का दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर लेखपाल से अभद्रता की जा रही थी। तीन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: गैंग लीडर समेत सात गैंगस्टरों को आठ-आठ वर्ष का कठोर कारावास; कोर्ट ने प्रत्येक पर लगाया इतने रुपये का जुर्माना...