प्रयागराज: 49 महिला बंदी और बच्चे सेंट्रल जेल से जिला कारागार में शिफ्ट

प्रयागराज: 49 महिला बंदी और बच्चे सेंट्रल जेल से जिला कारागार में शिफ्ट

नैनी/प्रयागराज। केंद्रीय कारागार नैनी का बोझ अब काफी हद तक कम हो गया है। नैनी की जिला जेल बनने के बाद सेंट्रल जेल में रहे अंडर ट्रायल बंदियों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। बाकी बचे बंदियों को भी जिला जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। रविवार की रात 49 महिला बंदियों और 4 बच्चों को शिफ्ट कर दिया गया है। इन्हे महिला बैरक में रखा गया है। 

नैनी में बनी सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक बंदियों के होने पर बंदियों का बोझ जेल नहीं झेल पा रही थी। जिसके बाद नैनी जिला जेल का निर्माण कराया गया। जिला जेल में बंद पुरुष बंदियों के साथ महिला बंदियों को भी एक के बाद एक शिफ्ट किया जा रहा है। जिला जेल में 1269 बंदी है। 

इस जेल की  क्षमता 2688 बंदियों की है। 100 बीघे में बनी जिला जेल की व्यवस्थाएं काफी हाईटेक है।  रविवार की रात में 49 महिला बंदियों को सेंट्रल जेल से जिला जेल की महिला बैरक में शिफ्ट करा दिया गया। उन महिला बंदियों के साथ 4 बच्चे भी शामिल थे। जेल में बंदियों की सुरक्षा के लिए सिपाहियों की तैनाती की गयी है।

यह भी पढ़ेः  Transfer से नाराज UP सहकारी ग्राम विकास बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

ताजा समाचार

गोंडा में विवादित स्थान पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, पुलिस बल तैनात
Kanpur: आईएमए अध्यक्ष बनीं डॉ. नंदिनी रस्तोगी, सचिव बने डॉ. विकास मिश्रा, फूल-माला पहनाकर लोगों ने दी दोनों को बधाई
बदायूं में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, धार्मिक किताब के जलाए पन्ने, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में सीएम योगी ने की बल्लेबाजी, कहा- खुद का सही आकलन मैदान में होता है
Kanpur: सात अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार; आरोपी BBA व बी. फार्मा के छात्र, करते थे हवाई यात्रा, कारनामे सुन पुलिस भी हैरान
रायबरेली में सेना वाहन से टकराई कार : लिपिक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर