सुलतानपुर: मजरूह सुल्तानपुरी के स्मृति स्थल की अराजक तत्वों ने तोड़ी दीवार, समाजसेवियों ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन

सुलतानपुर: मजरूह सुल्तानपुरी के स्मृति स्थल की अराजक तत्वों ने तोड़ी दीवार, समाजसेवियों ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन

सुलतानपुर, अमृत विचार। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित जिले के कुड़वार विकास खण्ड के गजेहड़ी निवासी मजरूह सुल्तानपुरी की स्मृति स्थल की दीवार अराजकत्तवों द्वारा तोड़े जाने से उनके चाहने वालों ने नाराजगी जताई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच सपा के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी शकील अहमद व अन्य लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 
बताया कि देश के गीतकार, नज्मकार विश्व प्रसिद्ध शायर जिनके सम्मान में शहर के सिविल लाइन स्थित सुलतानपुर क्लब के पास एक पार्क का निर्माण किया गया है। अराजकतत्वों ने उसकी दीवार तोड़ दिया है। शहर सुलतानपुर क्लब में मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी का स्मृति स्थल बना है। नगर पालिका अध्यक्ष  प्रवीण अग्रवाल ने मजरूह सुल्तानपुरी के नाम का द्वार व शिला पट्ट का भी निर्माण कराया है।

परंतु कुछ असामाजिक तत्वों ने मजरूह सुल्तानपुरी की स्मृति को ध्वस्त कर दीवाल और बोर्ड को उखाड़ फेंका और शिलाओं को भी नष्ट कर दिया। जिस जगह पार्क स्थल है वह बहुत ही अति विशिष्ट एवं अति महत्वपूर्ण स्थान पर है। वहां पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी और जजेस के निवास स्थान भी हैं। इसके बाद भी देश विख्यात शायर मजरूह सुल्तानपुरी पार्क का बोर्ड और दीवाल को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया जो जांच का विषय है।

उनकी मांग है कि पार्क का पुनः सही तरह से रख-रखाव किया जाए। साथ ही पार्क पर फिर मजरूह सुल्तानपुरी की स्मृति में पक्का द्वार का निर्माण किया जाय। जिन अराजक तत्वों ने मजरूह की स्मृति को नष्ट करने का घृणित कार्य किया है, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आमिल, जीशान, परवेज करीम, दिनेश मिश्रा, मेराज अहमद, मकसूद आलम आदि रहे।

यह भी पढ़ेः  Transfer से नाराज UP सहकारी ग्राम विकास बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप