हेमंत सोरेन ने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, तीसरी बार बने राज्य के सीएम

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, तीसरी बार बने राज्य के सीएम

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार की शाम यहां राजभवन में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

झामुमो ने इससे पहले दिन में बताया था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वह सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो नीत गठबंधन ने बाद में फैसला किया कि सोरेन आज (बृहस्पतिवार) ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और धनशोधन के एक मामले में जमानत पर रिहा हुए हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में अगले साल से यूनानी महाविद्यालयों में भी होगी हिंदी में पढ़ाई

 

 

 

 

 

ताजा समाचार

गोंडा में विवादित स्थान पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, पुलिस बल तैनात
Kanpur: आईएमए अध्यक्ष बनीं डॉ. नंदिनी रस्तोगी, सचिव बने डॉ. विकास मिश्रा, फूल-माला पहनाकर लोगों ने दी दोनों को बधाई
बदायूं में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, धार्मिक किताब के जलाए पन्ने, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में सीएम योगी ने की बल्लेबाजी, कहा- खुद का सही आकलन मैदान में होता है
Kanpur: सात अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार; आरोपी BBA व बी. फार्मा के छात्र, करते थे हवाई यात्रा, कारनामे सुन पुलिस भी हैरान
रायबरेली में सेना वाहन से टकराई कार : लिपिक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर