बहराइच: तेंदुए के हमले में बालक घायल, लखनऊ रेफर
बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। सुजौली रेंज के गांव में जंगल से निकल कर आया तेंदुआ घर में घुस गया। तेंदुआ ने बालक पर हमला कर दिया। बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अन्तर्गत बनकटी गांव जंगल से सटा हुआ है। बुधवार सुबह 3 बजे बनकटी गांव निवासी गुरमुख सिंह के घर में तेंदुआ घुस गया। इसके बाद तेंदुए ने गांव निवासी जय करन सिंह (5) पर हांका कर दिया। चीखपुकार सुनकर परिजनों ने हाँका लगाते हुए तेंदुए से किसी तरह बालक की जान बचाई। आसपास के लोगो की मदद से सूचना वन विभाग की दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही रेन्जर रोहित कुमार के निर्देश पर वन दारोगा अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बालक को पीएचसी सुजौली भर्ती कराया। जहां पर घायल को सीएचसी रेफर कर दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान हालत और गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ही लोग दहशत में है।
ये भी पढ़ें -नोएडा में नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार