कासगंज: पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदान में हो सकती है आफत, गंगा का बढ़ सकता है जलस्तर

कासगंज: पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदान में हो सकती है आफत, गंगा का बढ़ सकता है जलस्तर

कासगंज, अमृत विचार। पहाड़ों पर आफत बरस रही है। हरिद्वार में पानी ने तबाही मचा दी है। वहां अचानक बाढ़ आ गई है। हरिद्वार का पानी बिजनौर और नरोरा होते हुए सीधे कासगंज की गंगा नदी में पहुंचता है। आने वाले समय में यहां भी आफत बढ़ सकती है। इसको लेकर सिंचाई विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और पल-पल कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।

उत्तरी क्षेत्र में मानसून की दस्तक शुरू हो गई है। लगातार वर्षा होने के कारण गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है। हारिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराजों से गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग ने बाढ़ की संभावना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। हांलांकि, अभी यहां गंगा शांत है। कछला ब्रिज पर गंगा का गेज सामान्य बना हुआ है। जिले के गांव इसमाइलपुर से लेकर कादरगंज तक फैली गंगा की धारा में अभी रौद्रता नहीं हुई है। रविवार की शाम छह बजे बिजनौर से पानी छोड़ा गया है। यह पानी मंगलवार तक यहां पहुंचेगा। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ जाएगा।

हरिद्वार से कछला तक लगते हैं 62 घंटे
पूर्वी उत्तर क्षेत्र एवं पहाड़ों पर मानसून की स्थिति बन चुकी है। वर्षा हो रही है। ऐसे में गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार से कछला तक पानी का बहाव पहुंचने में 62 घंटे का समय लगता है। जबकि बिजनौर से पानी छोड़े जाने पर 46 घंटे और नरौरा से पानी छोड़े जाने पर कछला तक पानी पहुंचने में 11 घंटे का समय लगता है। 

कासगंज जिले की गंगा नदी में कोई भी खतरा नहीं है और पानी नहीं आया है। पानी बेहद कम है। फिर भी कड़ी निगरानी कर रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश को लेकर सतर्कता है। - संजय शर्मा, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग

ये भी पढे़ं- कासगंज: सुबह से ही तेल रिफाइंड और देशी घी से महक उठते हैं शहर के चट्टी चौराहे 

 

ताजा समाचार

कासगंज: बेटा पैदा करने की चाहत में पहुंचा था तांत्रिक के द्वार, रिक्शा चालक का हुआ ये हाल
रुद्रपुर: रंपुरा चौकी प्रभारी पर लगा झूठी रिपोर्ट पेश करने का आरोप
लखनऊ: 17 साल के एक छात्र ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, IIT-JEE की कर रहा था तैयारी 
मुरादाबाद पहुंचे हाईकोर्ट के जज अजय भनोट, जांची न्यायिक व्यवस्थाएं
प्रयागराज: अखाड़ा परिषद की बैठक दूसरे दिन भी जारी, लव जिहाद और गौ हत्या के खिलाफ पारित किया गया प्रस्ताव
कन्नौज में कलेक्ट्रेट के पास जल्द आकार लेगा भव्य ऑडिटोरियम: इतने लोगों के बैठने की रहेगी व्यवस्था, शासन को भेजा गया प्रस्ताव