मानसून ने दी दस्तक, राजधानी में हुई बारिश

मानसून ने दी दस्तक, राजधानी में हुई बारिश

प्री-मानसून की हल्की बारिश से कई जिलों में राहत, 25 जून से पूरे प्रदेश में होगी बरसात

लखनऊ, अमृत विचारः राजधानी लखनऊ में तेज और चिलचिलाती धूप के बाद आज हुई बारिश से लोगों को मौसम की मार से थोड़ी राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से लोग खुशियां मना रहे हैं क्योंकि मानसून का इंतजार खत्म नहीं हो रहा था और गर्मी उफान पर थी। प्रदेश में प्री मानसून के चलते बीते शनिवार से रविवार के बीच कई जिलों में बरसात हुई। राजधानी लखनऊ में दोपहर के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर तीन बजे राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तेज हवाएं चल रही हैं। लगभग 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 

मौसम विभाग ने बांदा जिले में सबसे अधिक 27.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। भीषण गर्मी की मार झेल रहे बुंदेलखंड में सबसे अधिक तापमान वाले उरई में भी 15 मिमी बारिश हुई, लेकिन झांसी में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 24 जून से मानसून के सक्रिय होने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना पर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानिक का कहना है कि मानसून के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश में बारिश का औसत 1.8 मिमी दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 जून तक मौसम का पूर्वानुमान है। लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर में बारिश होने की आशंका जताई है। इसके साथ ही मुरादाबाद,लखनऊ ,कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। 27 जून तक आंधी, पानी, बारिश, गर्जन, वज्रपात होने की प्रबल संभावनाएं हैं। 

25 जून को मॉनसून का आगाज
मौसम विभाग के अनुसार मानसून को उत्तर प्रदेश पूरी तरह से पहुंचने में अभी 2-3 दिन लगेंगे. हालांकि, इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना हैं। बूंदाबांदी से साथ तेज बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी। 24 जून को जहां सुबह की धूप से लोग परेशान थे तो वहीं चार बजे के बाद मौसम में करवट ली। बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम को साफ किया। एक या दो जगहों पर बादल के गरजने के साथ बारिश भी हुई। बात तापमान की करें तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा। 

मौसम का हाल 
लखनऊ में मौसम की हालत सुहाना रहा। पूरे सप्ताह भर मौसम 40 डिग्री से कम रहेगा। 25 जून को न्यूनतन तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. वहीं थोड़ी सी बूंदाबांदी रहेगी। 26 और 27 जून को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री तक जा सकता है और 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है। 28 जून को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री रहेगा और भारी बारिश होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ेः बदल रहे हालात, 5 लाख 49 हजार से अधिक किसानों के खाते में पहुंची किश्त