अमरोहा : महिला ने किशोरी को नोएडा ले जाकर बेचा, खरीदार युवक से शादी भी कराई...जानिए फिर क्या हुआ?

अमरोहा : महिला ने किशोरी को नोएडा ले जाकर बेचा, खरीदार युवक से शादी भी कराई...जानिए फिर क्या हुआ?

डिडौली (अमरोहा), अमृत विचार। महिला ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसे नोएडा मे बेच दिया। उसकी खरीदार युवक से शादी भी करा दी। किशोरी ने छोटी बहन को फोन पर शादी होने की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़िता की बहन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह घटना डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

दरअसल यहां एक किसान परिवार रहता है। उसकी पत्नी की मौत के बाद किसान ने दूसरी महिला के साथ शादी कर ली थी। पहली पत्नी से उसकी दो बेटियां हैं जिनका पालन पोषण सौतेली मां करती है। शिकायती पत्र के मुताबिक 14 अप्रैल को गांव में रहने वाली एक महिला किसान की बड़ी बेटी को बहला फैसला कर अपने साथ नोएडा ले गई थी। वहां पर उसने उसे एक युवक को बेच दिया। बाद में उसी से किशोरी की शादी भी करा दी। 

शादी के बाद किशोरी ने फोन करके अपनी छोटी बहन को इसकी जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद परिवार के लोग रविवार को डिडौली में पहुंचे। किशोरी को बरामदगी की मांग की। किशोरी की छोटी बहन ने मामले में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ करवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। किशोरी को नोएडा से लाकर उसके बयान दर्ज कराए  जाएंगे

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : यात्रियों के लिए अच्छी खबर, मार्गदर्शी ऐप से मोबाइल पर बसों की देख सकेंगे लाइव लोकेशन