Etawah Crime: घर से निकले युवक का पड़ा मिला शव...पास में ही बाइक व मोबाइल भी मिला, शरीर पर चोटों के निशान

इटावा में दावत खाने गए युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पडा मिला

Etawah Crime: घर से निकले युवक का पड़ा मिला शव...पास में ही बाइक व मोबाइल भी मिला, शरीर पर चोटों के निशान

इटावा, अमृत विचार। सैफई थानाक्षेत्र के ग्राम नगला लाले निवासी एक युवक का शव गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर ओडमपुर नाला के किनारे पड़ा मिला। युवक शनिवार की शाम को दावत खाने के लिए घर से निकला था।  रविवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

सैफई क्षेत्र के ग्राम नगला लाले निवासी अनिल कुमार यादव 40 बर्ष पुत्र स्व विजय सिंह शनिवार शाम के समय दावत खाने के लिए पड़ोस के गांव बंजराहार में गया हुआ था। रविवार की सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो देखा कि एक युवक का शव ओडमपुर नाला के पास पड़ा हुआ था। जब पास से देखा तो उसकी पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई।  

शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। मोबाइल फोन पास में पड़ा हुआ था। मोटरसाइकिल भी पास मे खड़ी थीं। ग्रामीणों व परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। शव मिलने की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मृतक बटाई दार किसान था जो खेती-बाड़ी कर परिवार चलाया करता था। मृतक के चार बच्चे हैं। पत्नी सुनीता देवी एवं भाई सुनील का रो रोकर बुरा हाल हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और ना ही कोई थाने में तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें- इटावा में शिवपाल सिंह यादव बोले- इंडिया गठबंधन दस विधानसभा सीटों के उपचुनाव मिलकर लड़ करेगा जीत हासिल