मथुरा: 'जिन्होंने सरयू में खून बहाया, उनकी जीत हुई...',अयोध्या में भाजपा की हार पर भावुक हुए साक्षी महाराज    

मथुरा: 'जिन्होंने सरयू में खून बहाया, उनकी जीत हुई...',अयोध्या में भाजपा की हार पर भावुक हुए साक्षी महाराज    

मथुरा। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज लोकसभा चुनाव में जीत के बाद वृंदावन पहुंचे, जहां परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अयोध्या में मिली हार पर वो भावुक हो गए। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में खून बहाने वालों की जीत हुई है और कार सेवक हार गए। भाजपा सांसद ने कहा कि अयोध्या में विकास ने नहीं जातिवाद ने चुनाव जीता है। क्योंकि अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी ने तेजी से विकास कार्य किए, लेकिन फिर भी जिन्होंने सरयू में खून बहाया था, उनकी जीत हुई और रामभक्त कार सेवक हार गए। 

जोकि समाज और हिंदुत्व की बात करने वालों के साथ हमारी पार्टी के लिए भी आश्चर्य की बात है। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में राममंदिर बना है, वैसे ही मथुरा में भी श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। उन्हें पूरी उम्मीद है की कोर्ट भी जन्मभूमि के हित में फैसला देगा।

यह भी पढ़ें- मथुरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चार महीने से अनशन कर रहे व्यक्ति की मौत, कई वर्षों से कर रहे थे पैरवी 

ताजा समाचार