बरेली: तपती गर्मी से झुलस रहा लोगों का शरीर, हो रही त्वचा संबंधित समस्या

लोगों के शरीर में हो रहा इन्फेक्शन, जानें डॉक्टर की राय

बरेली: तपती गर्मी से झुलस रहा लोगों का शरीर, हो रही त्वचा संबंधित समस्या

बरेली, अमृत विचार। गर्मी का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। जहां लोग हिट स्ट्रोक जैसी समस्या के शिकार हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गर्मी के कारण लोगों का शरीर झुलस रहा है। उन्हें त्वचा संबंधित समस्या हो रही है। फोडे़-फुंसी के साथ-साथ लोगों को घमोरी आदि की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पताल में इस तरह के मरीजों की सख्या लगातार बढ़ रही है। 

गुरुवार को जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन धूप की तपीश आज भी कम नहीं थी। ज्यादा धूप पड़ने से लोगों को त्वचा संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामलें में जिला अस्पताल के फिजिशन डॉक्टर राहुल अवस्थी ने बताया कि ज्यादा गर्मी से लोगों के शरीर पर दाने होने के साथ-साथ फोड़े-फुंसी निकल रहे हैं। लोगों को घमोरी की समस्या भी सताने लगी है। ऐसे में लोग गर्म खाने की चीजों के सेवन से बचें। धूप में शरीर हो ढक कर निकले। अपना टॉवल आदि अगल इस्तेमाल करें। समय समय पर पानी पीते रहें। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। ज्यादा समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से दवा लें। हिट स्ट्रोक से बचने के लिए दोपहर के समय घर से निकलने से बचें।

ये भी पढ़ें- इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज बरेली में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, लोगों को किया जागरूक