UP madarsa board result: मेहताब को प्रदेश में तीसरा और निकहत फातिमा को मिला सातवां स्थान

UP madarsa board result: मेहताब को प्रदेश में तीसरा और निकहत फातिमा को मिला सातवां स्थान

बलरामपुर, अमृत विचार। मदरसा बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने पर जिले के मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर परचम लहराया है । फाजिल में दीनी शिक्षा में महताब हुसैन ने प्रदेश में तीसरा व फारसी में निकहत फातिमा ने सातवां स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राें ने अपनी शानदार सफलता से प्रदेश में परचम लहराया है। अरबी में नूर सबा ने जिला टॉप किया है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशंवत मौर्य ने बताया कि मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा में फाजिल के दीनी विषय के छात्र मेहताब हुसैन ने 339 अंक अर्जित करके सूबे में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी मदरसे की छात्रा निकहत फातिमा ने फारसी में  प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर  परचम लहराया है। मदरसा बोर्ड परीक्षा में जामिया हुमैरा अरेबिक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा नूर सबा ने अरबी की परीक्षा में 507 अंक अर्जित करके जिला टॉप किया है। मदरसा अनवारूल इस्लाम के छात्रा बुसरा व मदरसा जामिया मोइनिया निशवान की छात्रा शायरा ने अरबी की परीक्षा में 504-504 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। 

मदरसा अनवारूल इस्लाम के छात्र एहसानउल्ला 500 अंक व छात्रा फरजाना ने 499 अंक हासिल किया है। जिले में टॉपटेन की सूची नगमा खातून, सायना बेगम, आयशा, अजरा नूर व उबैदुल्ला ने भी बेहतर अंक लाकर बाजी मारी है। प्रदेश के टॉपर मे शामिल मेहताब हुसैन व निकहत फातिमा से संपर्क न हो पाने के कारण बातचीत नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें -UP मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, झांसी के असद खान ने किया Top- यहां देखें परिणाम