अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण दिल्ली की देन :स्वतंत्रदेव सिंह 

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण दिल्ली की देन :स्वतंत्रदेव सिंह 

तरबगंज/गोंडा, अमृत विचार। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को तरबगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह दिल्ली की देन है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हुआ है‌। 

कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन में तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा भी लहराता है, तो दिल्ली की देन है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया। भाजपा जो कहती है वह करती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कैसरगंज में इस क्षेत्र की भारी भीड़ तरबगंज विधायक प्रेम नरायण पांडेय के समर्पण और जनता के लिए किए गए कार्यों का प्रतीक है। आगामी 20 मई को करण भूषण शरण सिंह के पक्ष में चुनावी आंधी चलेगी। इसके पूर्व विधायक प्रेम नरायण पांडेय,ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय, जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय व जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्र ने माल्यार्पण और हनुमान जी की प्रतिमा देकर उनका स्वागत किया।

भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने अपने सियासी रसूख का भी एहसास कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि साजिशों का दौर है। 1996 में मेरे साथ साजिश हुई थी तब मेरी पत्नी सांसद बनी और आप मेरे साथ साजिश हुई है तो 33 साल की उम्र में मेरे बेटे करन भूषण शरण सिंह सांसद बनने के लिए आपका आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पहले कहा था कि होइहै वहीं जो राम रचि राखा। अब कह रहा हूं प्रभु की कृपा भयो सब काजू जन्म हमार सफल भा आजू। एक पिता के लिए पुत्र को राजनीति में आगे बढ़ते देखना इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने कहा कि नेताजी न केवल एक सफल राजनीतिज्ञ रहे हैं बल्कि पूरे पूर्वांचल में नेताओं की नर्सरी खड़ी करने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। 

12 - 2024-05-17T181523.362

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि बृजभूषण और उनके परिवार ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक अजय सिंह ने किया। क्षेत्रीय विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने तरबगंज में उमड़े जनसमूह का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही करण भूषण शरण सिंह के तरबगंज विधानसभा में 2 लाख से अधिक मतों से विजयश्री दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन को लोकसभा संयोजक अकबाल बहादुर तिवारी, संजय खैराती, के के श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, पुनीत सिंह, गुड्डू सिंह ब्लॉक प्रमुख बेलसर ने भी संबोधित किया। 

जनसभा में नगर पंचायत तरबगंज अध्यक्ष कमलेश पांडेय, पंकज सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वजीरगंज, जिला पंचायत सदस्य अमरीश दत्त सिंह, रविंद्र पांडेय, अष्टभुजा मिश्र, संजय सिंह, शारदाकांत पांडेय, जागृति सिंह, सुरेश शुक्ला, रामपाल सिंह, ललन सिंह, नीरज मौर्य, विद्या भूषण मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नान बच्चा पांडेय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता से की भावुक अपील, कहा-मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं, राहुल को अपना मान कर रखना