सर्व समाज का हित कर रही बीजेपी, बोले असीम अरुण, कहा-सबका साथ-सबका विकास पर हम कर रहे काम 

सर्व समाज का हित कर रही बीजेपी, बोले असीम अरुण, कहा-सबका साथ-सबका विकास पर हम कर रहे काम 

दिल्ली /लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। हमारे संविधान को न तो कोई बदल सकता है और न ही समाप्त कर सकता है। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व कन्नौज से विधायक श्री असीम अरुण ने गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में सर्वधर्म समाज की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। अरुण ने कहा कि, लोग बोलते थे, तारीख नहीं बताएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, कोर्ट के आदेश से बिना कर्फ्यू लगे, बिना झगड़ा हुए मंदिर बना। 

जनता को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा, संविधान को न तो कोई बदल सकता है ना ही समाप्त कर सकता है, संविधान में केवल सुधार के उद्देश्य से संशोधन किया जा सकता है। 

34 - 2024-05-16T223722.929

भाजपा सरकार आरक्षण की समर्थक
असीम अरुण ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण के खिलाफ नहीं सबका साथ सबका विकास के अपने मूल सिद्धांत की प्राप्ति के लिए हर जरूरतमंद नागरिक को समानता का अधिकार देने के लिए आरक्षण की समर्थक है। 

ये भी पढ़ें -मोदी ने भारत को दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाया :अनुप्रिया