बदायूं में बोले अखिलेश, सरकार आई तो किसानों का कर्ज होगा माफ...मुफ्त मिलेगा डाटा

बदायूं में बोले अखिलेश, सरकार आई तो किसानों का कर्ज होगा माफ...मुफ्त मिलेगा डाटा

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं लोकसभा से सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में एआरटीओ कार्यालय के पास जनसभा का आयोजन किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। मोबाइल के लिए मुफ्ट डाटा मिलेगा। बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन की सुविधा मिलेगी। बदायूं स्टेडियम बनेगा और रिक्त पड़ी 30 लाख सरकारी नौकरियां पर भर्तियां की जाएंगी। 

दोपहर एक बजकर 39 मिनट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे। संविधान की किताब देकर पूर्व मंत्री आबिद रजा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी स्वाले चौधरी ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2 बजकर 38 मिनट पर संबोधित शुरू किया। कहा कि आदित्य पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बदायूं वालों ने उन्हें पहले ही नेता बना दिया है। कहा क भाजपा संविधान और जान के पीछे पड़ी है। 

उन्हें वैक्सीन नहीं लगवाई। सरकार ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से रुपये लिए। वह कोविड के समय भी अवसर ढूंढ रहे थे। एजेंसियों का डर दिखाकर कारोबारियों से रुपये लिए। भाजपा किसानों के विरोधी तीन कानून लाई। चुनाव में हार के डर से वापस करने पड़े। किसानों को राशन बांटते थे और आज बाजरा बांटा जा रहा है। किसानों को फसल की सही कीमत नहीं दी जा रही। किसानों से अनाज लेकर कारोबारी पैकेट बनाकर बेच रहे हैं। 

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो डाटा मुफ्त देंगे। जिससे जीवन आसान हो जाएगा। सरकारी योजनाओं की जानाकरी मिलेगी। अग्निवीर योजना को बंद कराया जाएगा। सरकार पांच करोड़ से ज्यादा का लोन माफ कर रही है। बताओ इस सभा में किसी के पास करोड़ों का ऋण है क्या। कर्ज की वजह से एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सरकार आई तो पूरा कर्ज माफ होगा। 

कोचिंग करके युवा पढ़ाई करते हैं और फिर परीक्षा निरस्त कर दी जाती है। डबल इंजन वाले लोगों का एक इंजन गायब है और अब वोट डालकर हटा देंगे। भाजपा प्राइवेटाइजेशन कर रही है। 2024 संविधान मंथन हो रहा है। आज 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। परिवारवाद पर उन्होंने कहा कि वह लोग कसम खाएं कि अपने परिवार वालों का टिकट नहीं देंगे। इस बार पीडीए, एनडीए को हराएगा। 

कहा कि अगर भाजपा सरकार दोबारा आई तो खाद पाउच में मिलने लगेगी। पिछली बार धोखे से सीट हार गई थी। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ की रक्षा करें और सावधान रहें। एक मंत्री ने गंगा एक्सप्रेस वे टेड़ा मेड़ा बनवा दिया। सरकार आने पर गंगा एक्सप्रेस वे सीधा कराया जाएगा। बदायूं से प्रत्याशी आदित्य यादव के साथ आंवला प्रत्याशी नीरज मौर्य के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पूर्व मुख्यमंत्री से बदायूं से दिल्ली तक रेल सेवा शुरू कराने की मांग की।

टेंट के पाइप और ऊपर चढ़े युवा
इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने के लिए युवाओं का उत्साह कहें या लापरवाही। जनसभा के दौरान लगभग एक दर्जन युवा टैंट के पाइप और ऊपर तक चढ़ गए। मंच और वक्ताओं के संबोधन की वीडियो बनाई। ऐसे में अगर वह गिर जाते तो नुकसान हो सकता था। मंच से उन्हें बार-बार उतरने के लिए कहा गया लेकिन युवाओं ने गौर नहीं किया। 

तीन मंचों पर यह पदाधिकारी रहे उपस्थित
जनसभा के दौरान मुख्य मंच के अलावा दो अन्य मंच बनाए गए थे। जिसपर अलग-अलग विंग के पदाधिकारी थे। मुख्य मंच पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह, पांच बार सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व मंत्री आबिद रजा, चुनाव प्रभारी वीरपाल सिंह, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक ओमकार सिंह, पूर्व प्रत्याशी रचित गुप्ता, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिह दद्दा, फात्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- Loksabha Elections 2024: 'अब नहीं फेंके जाते पत्थर, शान से कश्मीर में लहर रहा है तिरंगा', बदायूं में गरजे अमित शाह