प्रयागराज: घर के आंगन में पेड़ से लटकता मिला शव, जमानत पर छूटकर आया था युवक

प्रयागराज: घर के आंगन में पेड़ से लटकता मिला शव, जमानत पर छूटकर आया था युवक

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। सेंट्रल जेल नैनी से दो महीने पहले जमानत पर छूटे बंदी का शव बुधवार सुबह उसके घर के आंगन में स्थित नीम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया जाता है कि फंदा उसकी बहन के दुपट्टे से बनाया गया था। घटना की जानकारी पर परिवारजनो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मामा भांजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह चोरी के आरोप में जेल गया था और दो महीने पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। उसने खुदकुशी क्यों किया इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

pariwarjan

बताया जा रहा है कि विजय 2022 में जेल गया था। पहली बार परिजनों ने उसकी जमानत करा दी थी। लेकिन जब वह गलत संगत में दोबारा जेल गया तो परिजन उसकी जमानत नहीं कराए। जब वह छूटकर आया तो वह सुधर गया था। वह मजदूरी कर गुजर-बसर करने लगा था। उसके अचानक से उठाये गये इस कदम से घर वाले भी परेशान है। 

शव के पास गुमसुम बैठी रही गाय

विजय की मौत के बाद घर में मातम पसरा था। वहीं सालों से उसके घर में रह रही गाय भी उसकी मौत से दुखी लग रही थी। उसकी आंख से पानी निकल रहा था।

cow

वहां भीड़ के बाद भी गाय अपने स्थान से हट नही रही थी और उसे किसी ने हटाया भी नही। लोगों ने बताया कि लगभग आठ साल पूर्व से उसकी मां शीला देवी ने उसे पाला था। लोग कह रहे थे कि जानवर बोल नही  सकते लेकिन उन्हें सब कुछ समझ आता है।

ये भी पढ़े : राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा आज, रामलला का करेंगी दर्शन, सरयू आरती में भी होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त