कासगंज: किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस, 10 मैदान में

कासगंज: किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस, 10 मैदान में

कासगंज, अमृत विचार। एटा-कासगंज लोकसभा के लिए सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। सभी 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए। इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। लोकसभा के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। जिनमें से जांच के दौरान चार के नामांकन पत्र निरस्त हो गए थे। 

कासगंज-एटा लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 14 दलीय, निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे। सोमवार को नामवापसी का अंतिम दिन था। कलेक्ट्रेट परिसर में देर शाम तक निर्वाचन कर्मी नाम वापसी के लिए प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, लेकिन समय समाप्ति तक कोई भी प्रत्याशी नाम वापसी के लिए नहीं पहुंचा। कोई भी नाम वापस न होने से सभी 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए। जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। 

एटा-कासगंज लोकसभा के प्रत्याशी एक नजर में : 
प्रत्याशी         दल         चुनाव चिन्ह 
देवेश शाक्य         सपा                         साइकिल 
मोहम्मद इरफान              बसपा             हाथी 
राजवीर सिंह         भाजपा            कमल 
अजय कुमार         किसान क्रांति दल     भोजन से भरी थाली 
उदयवीर सिंह     पीपुल्स ऑफ पार्टी इंडिया     स्कूल का बस्ता 
वैभव मिश्रा         भारतीय शक्ति चेतना पार्टी     वांसुरी 
अमर सिंह         निर्दलीय         हारमोनियम 
अशोक कुमार     निर्दलीय         एयरकंडीशनर 
कैलाश कुमार     निर्दलीय         चारपाई 
दानवीर         निर्दलीय         अलमारी 

 नामवापसी के अंतिम दिन तक किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। सभी 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए हैं। - सुधा वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी

ये भी पढे़ं- कासगंज: लोकसभा चुनाव के चलते जिले की सीमाओें पर बरती जा रही सतर्कता, एएसपी ने अलीगढ़ बॉर्डर पर बने बैरियर पर कराई चेकिंग