Kannauj: आग ने गेहूं किसानों के अरमानो पर फेरा पानी; 150 बीघा फसल जलकर राख, अधिकारियों ने दिलाया मदद का भरोसा

दो दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, तहसील प्रशासन के अधिकारी पहुंचे

Kannauj: आग ने गेहूं किसानों के अरमानो पर फेरा पानी; 150 बीघा फसल जलकर राख, अधिकारियों ने दिलाया मदद का भरोसा

कन्नौज (तिर्वा), अमृत विचार। गेहूं की तैयार खड़ी फसल मे अचानक आग लग गई। इससे पूर्व विधायक अरविंद सिंह समेत 21 किसानों की करीब 150 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी होते ही पहुंचे नायब तहसीलदार समेत लेखपाल, कानूनगो ने किसानो को धैर्य बंधाते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही नुकसान का आकलन भी किया।
    
थाना इंदरगढ के सुखसैनपुर तथा इससे सटे औरैया जनपद के धर्मंगदपुर गांव के किसानो के खेतों मे गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी तो कुछ के खेतों में काटने के बाद गट्ठर बंधे रखे थे। रविवार की दोपहर मे अचानक किसी तरह फसल में आग लग गई। लपटें देखकर किसानों में हड़कंप मच गया। किसान आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। 

किसानों की सूचना पर जब तक मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं तब तक 16 से अधिक किसानों की खेतों में खड़ी 150 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित पाठक, कानूनगो सुरेंद्र पाल, लेखपाल राकेश कुमार वर्मा ने किसानो से जानकारी लेते हुए उन्हे धैर्य बंधाते हुए दैवी आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल से किसानों के हुए नुकसान का आकलन कराकर उन्हे दैवी आपदा के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। एक पीड़ित किसान सुखसैनपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि उसकी 80 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके साथ और भी किसानों की फसलें जली हैं।

प्रशासन ने बताया 102 बीघा में नुकसान

आग से सुखेंद्र पुत्र गजराज  निवासी मंगदपुर की 0.595 हेक्टेयर, गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह सुखसैनपुर की 0.955 हेक्टेयर, प्रदीप व दीपक पुत्रगण रामनरेश, मीरादेवी पत्नी रामनरेश,उमेश चद्र व चंद्रशेखर, अनिल कुमार पुत्रगण मुंशीलाल की 0.562 हेक्टेयर, वीरेश्वर सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, ओमवती पत्नी जितेंद्र सिंह सुखसैनपुर की 0.809 हेक्टेयर, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिह व आनंद प्रताप सिंह की 4.869 हेक्टेयर, नगेंद्र सिंह पुत्र घनश्याम सिंह सुखसैनपुर की 0.611 हेक्टेयर फसल जली है। 

प्रमोद कुमार पुत्र घनश्याम सुखसैनपुर की 0.243 हेक्टेयर, सतेंद्र बाबू पुत्र घनशयाम सुखसैनपुर की 0.291 हेक्टेयर, दिनेश सिंह पुत्र घनश्याम सिंह व रविप्रताप पुत्र नगेंद्र सिंह सुखसैनपुर की 0.300 हेक्टेयर, राजपाल सिंह पुत्र प्यारेलाल रिहुआ की 0.802 हेक्टेयर, जालिम पुत्र प्यारेलाल रिहुआ की 0. 802 हेक्टेयर, अरिदमन सिंह पुत्र मोहन सिंह व रूकमणी पत्नी मोहन की 0.316 हेक्टेयर फसल राख हुई। प्रशासन के आकलन में 21 किसानों की करीब 102 बीघा फसल का नुकसान है।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: शादी-ब्याह की रस्में पूरी करते रहे ससुराली; इधर नई नवेली दुल्हन ने घर पर किया ऐसा कांड...सुनकर लोग भी हैरान