Bareilly News: धर्मेंद्र कश्यप के पास 3.43 करोड़ की संपत्ति, पर कार नहीं

Bareilly News: धर्मेंद्र कश्यप के पास 3.43 करोड़ की संपत्ति, पर कार नहीं

बरेली, अमृत विचार। नामांकन के साथ दाखिल किए गए शपथपत्र के मुताबिक 1988 में जीबी पंत स्कूल रम्पुरिया फरीदपुर से 10वीं पास आंवला के भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप की कुल संपत्ति 3.43 करोड़ की है। हालांकि उनके पास कोई कार नहीं है। 

सांसद ने अपने आय का स्रोत वेतन, ब्याज और भत्ता और पत्नी सरोज की आय का स्रोत किराया बताया है। कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है। वह सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर सक्रिय रहते हैं। धर्मेंद्र की 2018-19 में वार्षिक आय 11 लाख 47 हजार 100 रुपये थी और 2022-23 में 11 लाख 31 हजार 770 रुपये। पत्नी की वार्षिक आय 2018-19 में 5 लाख 43 हजार 480 रुपये थी और 2022-23 में छह लाख 99 हजार 450 रुपये। सांसद, उनकी पत्नी और बेटियों पर कोई कर्ज नहीं है।

25 लाख से ज्यादा का सोना
गहनों के शौकीन सांसद के पास 6 लाख 13 हजार 800 रुपये और पत्नी सरोज के पास 18 लाख 41 हजार का सोना है। बेटियों के पास भी सोने के आभूषण हैं है।

पत्नी के साथ 1.94 करोड़ की संपत्ति
सांसद के पास कांधरपुर के अलावा और जगह भी कृषि योग्य भूमि है। पत्नी के साथ संयुक्त रूप से प्लाट भी है। जीडीए के 81 लाख कीमत के दो फ्लैट हैं। इन सबकी कुल कीमत 1,94,24,700 रुपये है।

पत्नी-बेटियों की लाखों की निजी संपत्ति भी
पत्नी सरोज कश्यप 66 लाख 23 हजार 766 की मालकिन हैं। बेटी मोनी की संपत्ति 89 लाख 42 हजार 225 है। दूसरी बेटी कीर्ति के पास 20 लाख 61 हजार की संपत्ति की है।

कैश, बैंक खाते और बीमा
धर्मेंद्र कश्यप के पास 42,112, पत्नी के पास 8,820, बेटी मोनी के पास 2,19,140, कीर्ति के पास 74,400 रुपये की नकदी है। धर्मेंद्र के चार खाते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते में 10 हजार, दूसरे में 19138, तीसरे में 27602 रुपये हैं। एक खाता खाली है। एसबीआई के खाते में 13 लाख 24 हजार 394 रुपये हैं। पत्नी के खाते में 7,375 रुपये हैं। बेटी मोनी के खातों में 6,67,388, 74154, कीर्ति के एक खाते में 11,764 और दूसरे में 680 रुपये हैं। धर्मेंद्र कश्यप के अलग-अलग कंपनियों में पांच जीवन बीमा हैं। पत्नी के दो और बेटी कीर्ति का एक बीमा है। मोनी का बीमा नहीं है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: यूसीसी जबरन थोपने की कोशिश की तो मुसलमान विरोध करने को मजबूर होगा- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी