10 सालों में किये गए विकास कार्यों ने बदली लखनऊ की तस्वीर:पंकज सिंह

राजनाथ सिंह को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया,जनसंर्पक अभियान

10 सालों में किये गए विकास कार्यों ने बदली लखनऊ की तस्वीर:पंकज सिंह

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ प्रवास के दौरान लोक सभा चुनाव प्रचार में सीनियर लीगल एडवाइजरों, अधिवक्ताओं, व्यवसाईयों और अध्यापकों से जनसम्पर्क,संवाद किया। राजनाथ सिंह को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया। पंकज सिंह ने विभिन्न समाज के लोगों से जनसम्पर्क किया और अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 सालों में किये गए विकास कार्यों से लखनऊ की तस्वीर बदली है।
 
पंकज सिंह ने विभिन्न वर्गों से संवाद में सांसद राजनाथ सिंह की ओर से 10 सालों में लखनऊ में किये गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। बताया कि आज कई अंडरपास, फ्लाइओवर, एलिवेटेड रोड, वेंडर जोन, पार्को में ओपन जिम बनने से लखनऊ की तस्वीर बदल चुकी है। जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिली है। बाज़ारों में सुविधाएं बढ़ी हैं, मल्टीलेविंग पार्किंग भी मिली है। सांसद बनने के बाद सिंह के अगले 30 सालों के लिये सोचने का ही ये परिणाम है कि लखनऊ में लगातार विकास कार्य हुए और चल भी रहें हैं।
 
सीनियर लीगल एडवाइजरों के साथ गोमतीनगर विभूति खंड एल्डिको में रैली मार्क लीगल एडवोकेट एंड लीगल कंसलटेंट कार्यालय की बैठक में संदीप अग्रवाल, डॉ आर के माथुर, वाई डी माथुर, विजय आचार्य, आर के पोरवाल, हंसराज जैन, अशोक भार्गव, देवेश रस्तोगी, व्यापारी नेता प्रभु जालान समेत कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
 
कई प्रतिनिधि मण्डलों से मिले पंकज सिंह
 
पंकज सिंह ने लखनऊ प्रवास के दौरान अपने आवास पर कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (लखनऊ चैप्टर ) के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाक़ात की और संगठन की ओर से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से वी. के. जौहरी, अरविन्द शर्मा, आई. आई. एम. के डॉ. अरुणाभा मुखोपाध्याय, एन. आई. सी. के दीपक शर्मा, यूपीडेसस्को के हरीश चंद गुप्ता मौजूद रहे। मेगाबक्श फ़िल्म प्रोडक्शन के अमरेंद्र सिंह चौधरी, अनूप शुक्ला और शुभम गुप्ता से विधायक पंकज सिंह मिले। प्रोडक्शन क्षेत्र में फ़िल्म कम्पनी की ओर से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।