बदायूं: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- सपा सरकार में दंगाइयों के हवाले था पूरा राज्य

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पर जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बदायूं: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- सपा सरकार में दंगाइयों के हवाले था पूरा राज्य

बदायूं, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रतिभाग किया। जिसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पूरा राज्य दंगाइयों के हवाले था। सरकार भी दंगाइयों के साथ थी। हर तरफ भ्रष्टाचार था लेकिन अब भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार न्यूनतम है। आगे कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीट जीतेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बहुत कम है। सपा सरकार में अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार था। सरकार भी ऐसे लोगों का साथ देती थी। भाजपा अपने एजेंडा के साथ जनता के बीच है। सोमवार को बरेली में संतोष गंगवार के कार्यालय पर हुए प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ लोग आक्रोशित थे। संतोष गंगवार वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा के संस्थापकों में से एक हैं। उनके मन में भी कुछ चल रहा था। उनके और अन्य लोगों के साथ बैठकर वार्ता हो गई है। अब वह प्रत्याशी को लड़ाएंगे। जरूरत पड़ने पर अन्य प्रत्याशियों के लिए भी वोट मांगेंगे। पार्टी की दिशा को लेकर काम करेंगे। 

राजनीति और परिवार अपनी जगह, भाजपा की थी और रहूंगी : सांसद
प्रेसवार्ता के दौरान सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य से मैनपुरी से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्षक नेतृत्व को मातृशक्ति पर भरोसा था तो बदायूं से लड़ाया और यहां कमल खिला। अगर मैनपुरी से लड़ने का आदेश मिले तो वहां भी कमल खिलेगा। पार्टी का निर्णय सर्वोपति है। उन्होंने कहा कि बदायूं सीट से प्रत्याशी भाई दुर्विजय शाक्य के साथ हैं। पिता के अन्य पार्टी के लिए वोट मांगने बदायूं आने के सवाल पर सांसद ने कहा कि वह पार्टी के साथ खड़ी रहेंगी। 

मंच पर सांसद के रोने के बाद उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान कि वह बेटी कहलाने के लायक नहीं हैं पर सांसद ने कहा कि पता नहीं क्या सोचकर पिता ने ऐसा बयान दिया है। इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। सांसद ने कहा कि राजनीति और परिवार अपनी-अपनी जगह हैं। वह दोनों को साथ लेकर चल रही हैं। साथ ही कहा कि कोई रिश्तों को खत्म नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें- बदायूं: डीएम ने खोली लॉटरी, 548 बच्चों को आवंटित हुए विद्यालय

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: नशे में धुत पिता ने बेटे की गर्दन पर रखा पैर, मासूम की दर्दनाक मौत
IPL 2025, CSK vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार बल्लेबाजी कर चेन्नई को 5 विकेट से हराया, CSK ने गंवाया 7वां मुकाबला
Lucknow Crime News : झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, दी धमकी
UP Board Exam Result 2025 : दसवीं में 96.67 प्रतिशत अंक पाकर आकांक्षा ने प्रदेश आठवें स्थान पर
होटल वियाना में बिना सूचना के रह रहे थे ओमान के पांच नागरिक : रूकने का नहीं बता सके कारण, होटल मालिक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
Pahalgam Terror Attack : पांच पाकिस्तान भेजे गये, तीन नागरिकों को नोटिस, एलआईयू की टीम लगातार कर रही निगरानी