बरेली: CM योगी ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित, छत्रपाल सिंह गंगवार और धर्मेंद कश्यप को जिताने की अपील

बरेली: CM योगी ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित, छत्रपाल सिंह गंगवार और धर्मेंद कश्यप को जिताने की अपील

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटर कॉलेज के मैदान में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लोगों से बरेली लोकसभा सीट से छत्रपाल सिंह गंगवार, आवंला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद कश्यप के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से अपील करने आए। सीएम बदायूं से करीब तीन बजकर 53 मीनट पर बरेली पहुंचे।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, छत्रपाल गंगवार समेत अन्य लोगों ने उनका माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद संतोष गंगवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि बरेली की जनता ने मुझे आठ बार सांसद चुना। वह दिल से इसके आभारी हैं। अगर उनसे कोई गलती हो गई तो उसे सभी माफ करना। सत्ता में अक्सर ऐसा होता है, दूसरे को भी मौका दिया जाता है।

इस बार भाजपा ने उनकी जगह छत्रपाल सिंह गंगवार को चुना है। वह जनता से अपील करते हैं कि छत्रपाल गंगवार को वोट कर भारी मतों से जीत दिलाना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को मोदी व प्रदेश को कुशल नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिले हैं। मोदी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है। सभी वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के साथ ही गरीब कन्याओं का सामुहिक विवाह, सुमंगला योजना, बरेली  समेत प्रदेश में 19 एयरवेस होने जा रहे हैं। सभी 65 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक संकट से उवारने का काम किया है। 

वहीं सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह सभी का स्वागत करते हैं। इससे पहले जब बरेली आए तो उन्होंने बरेली को कई सौगाद दीं। लोकसभा सांसद संतोष गंगवार का सीएम योगी ने आभार व्यक्त किया। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। 

देश में मोदी लहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने कभी भी किसी वर्ग को छोड़कर काम नहीं किया। जिस कारण पूरे देश में मोदी की लहर है। पूरव से लेकर पश्चिम तक दक्षिण से लेकर उत्तर तक केवल मोदी की लहर चल रही है। 

ऐसा इसलिए है कि मोदी ने दस साल में हर वर्ग को लेकर हर क्षेत्र मे काम किया। बरेली की जनता से अपील करते हुए बोले कि एक बार फिर मोदी सरकार चुनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 

निवेशकों के लिए अनूकूल बना देश 
प्रधानमंत्री ने निवेशकों के अनुकूल देश को बना दिया है। पहले लोग देश में व उत्तर प्रदेश में निवेश करने से बचते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। निवेश करने से लोगों की जीविका बढ़ेगी। देश को वैश्विक मंदी से उवारा। हमारा कर्तव्य बनता है कि हमें मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इफ्फा टैक्स, से लेकर नए एयरबेस एक शहर एक मेडिकल, स्टार्टअप, विश्वकर्मा, योजना, महिलाओं के लिए सुमंगला योजना, लखपति दीदी समेत तमाम योजनाओं से देश को मजबूत किया जा रहा है। 

कहा कि चार करोड़ लोगों के सिर को छत मिली है। दस करोड़ को उज्जवला योजना का लाभ मिला। 12 करोड़ परिवारों को पांच लाख की बीमा योजना का लाभ दिया गया। लोगों की पांच सौ वर्षो की तपस्या का परिणाम अयोध्या में राम मंदिर बना दिया गया। आज रामलला अपने स्थान पर विराजमान हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। 

विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था। वह या तो जेल में है या प्रदेश को छोड़कर चले गए। पहले माफियाओं को विपक्षी सरकार सरक्षण देती थी। मां बहने सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन अब मां-बहनों से छेड़छाड़ करने वाले आंख उठा कर नहीं देखते हैं। माफिया अपराधी को उनकी जगह पहुंचा दिया गया।  

आगे कहा कि युवाओं का सरकार में मान सम्मान बढ़ा है, धर्म और संस्कृति की पहचान के रूप में अब प्रदेश को पहचाना जा रहा है। सुरक्षा के साथ समृदि मिली। हर दिन नया परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री देश को विकसित कर लोगों के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए प्रयासरत हैं। व्यापारी पिछली सरकार में डरते थे। अब वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। भारत को ग्लोवल लीडर बनाया गया।

जनता से अपील...मतदान कर भाजपा को मजबूत करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की और कहा कि बरेली में होने जा रहे तीसरे चरण के मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। मतदान कर भाजपा को मजबूत करें। आगे सीएम योगी ने कहा कि बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार और आंवला से सांसद धर्मेंद कश्यप को भारी मतों से विजय बनाएं।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मकान का छज्जा गिरने से बच्चों समेत 11 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

ताजा समाचार

Fatehpur News: थ्रेसर में फंसा गमछा...सिर धड़ से हो गया अलग, किसान की मौत, रो-रोकर बेहाल हुए परिजन
Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद में मारिया आलम बोली- सीएए एनआरसी को लेकर जेल में बंद कितने लोगों के केस सलमान खुर्शीद साहब फ्री में लड़ रहे...
रामपुर : मामूली बात को लेकर शराब ठेके के सेल्समैन को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
President ayodhya visit: राष्ट्रपति के रामलला दर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
संभल : मुकदमा दर्ज होने पर भड़के जियाउर्रहमान बर्क, कहा- जब वक्त बदलेगा हम इस एकतरफा कार्रवाई को भूलेंगे नहीं
Video बहराइच: दो बाइकों की हुई आमने सामने भिड़ंत, CCTV में कैद हुआ हादसा