संभल : भाजपा प्रत्याशी का चुनाव लड़ाने में सपा के छह कार्यकर्ता निष्कासित

संभल : भाजपा प्रत्याशी का चुनाव लड़ाने में सपा के छह कार्यकर्ता निष्कासित

संभल,अमृत विचार। चुनावी माहौल में पार्टी से बगावत का खेल शुरु हो गया है। संभल में सपा से जुड़े लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया तो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने पार्टी के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

संभल में पिछले दस दिन के दौरान समाजवादी पार्टी के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। बड़ी बात यह है कि इनमें कई कार्यकर्ता वह हैं जिन्हें सपा विधायक इकबाल महमूद का करीबी माना जाता है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के खेमे में चले जाने को लेकर फजीहत हुई तो सपा जिलाध्यक्ष ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मुनीब पठान, बिट्टू वारसी, तारिक पाशा, फरहान अंसारी, धीरज आर्य और दिनेश भारद्वाज पार्टी विरोधी गतिविधियों में सपा प्रत्याशी के खिलाफ जाकर भाजपा प्रत्याशी की मीटिंगों में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी का चुनाव लड़ा रहे हैं। इन सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है।इस फैसले से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत कराया गया है।

ये भी पढ़ें :संभल : बहन से दुष्कर्म कर देह व्यापार में धकेलने का आरोपी भाई गिरफ्तार

ताजा समाचार

रमजान: चांद बारीक है, आज ईद है, राज्यपाल और CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा...
31 मार्च का इतिहास: आज ही के डॉ. आंबेडकर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से किया गया था सम्मानित
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी हार, राजस्थान रॉयल्स ने 6 रनों से जीता मैच
ईरान ने ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत को किया खारिज
नवरात्र में मैहर में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध, भोपाल और इंदौर में चार त्योहारों के लिए ऐसे ही आदेश 
उन्नाव में घर में अकेली महिला का मिला रक्तरंजित शव, कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने की आशंका