बरेली: एनीमोमीटर हवा की गति भांपकर नियंत्रित करेगा ट्रेन की रफ्तार

बरेली: एनीमोमीटर हवा की गति भांपकर नियंत्रित करेगा ट्रेन की रफ्तार

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार: रेल प्रशासन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा रहा है। वंदे भारत जैसी सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलने लगी हैं। हवा से पड़ने वाले प्रभाव को रोकने और सुरक्षित यातायात के लिए रेलवे ने अब नया तरीका खोज लिया है। जिन इलाकों में हवा अधिक चलती है। वहां एनीमोमीटर लगाए जाएंगे। इज्जतनगर मंडल के कई पहाड़ी क्षेत्र के स्टेशनों के पास एनीमोमीटर लगाने की तैयारी है।

इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एनीमोमीटर एक प्रकार की आपदा निवारण प्रणाली है, जिसे शून्य से 360 डिग्री और जीरो से 252 किलोमीटर प्रतिघंटा की सीमा के अन्दर वास्तविक समय में हवा की गति का डेटा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। अगर हवा की गति 72 से 130 किमी प्रतिघंटा होती है तो उसके अनुसार ट्रेन की गति निर्धारित की जाएगी। 

हवा की गति पता करने के लिए विभिन्न स्थानों पर एनीमोमीटर लगाए जाएंगे। जिसके माध्यम से आपरेशन कंट्रोल सेंटर हवा की निगरानी करेगा। उन्होंने बताया कि इज्जतनगर रेल मंडल के कई स्टेशन पहाड़ी क्षेत्र में हैं, वहां चलने वाली हवाओं के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार को नियंत्रित करना बेहद टेढ़ी खीर होता है। मंडल के काठगोदाम, रामनगर, रानीखेत, टनकपुर जैसे स्टेशन पहाड़ी क्षेत्र में आते हैं। इन स्टेशनों के आसपास एनीमोमीटर लगाने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिना टिकट लोगों को यात्रा करना पड़ा महंगा, चेकिंग स्टाफ ने वसूला 5.72 लाख का जुर्माना

ताजा समाचार

Banda: चुनाव आयोग ने किया नियमों में संसोधन, प्रत्याशियों को समाचार पत्रों में छपवाना होगा आपराधिक ब्योरा
कासगंज: सदाशिव हॉस्पिटल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, मृत्यु का कारण पूछने पर डॉ ने की अभद्रता
Lok Sabha Election 2024 : काब रशीदी बोले- मुस्लमान नहीं मांग रहा आरक्षण...भाजपा के पास विकास का मुद्दा नहीं
भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर किसी ऑफबीट जगह पर घूमने का बना रहे हैं प्लान, कश्मीर के इस गांव की करें सैर...शानदार नजारों का कर पाएंगे दीदार
LSG के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल का Video वायरल, फैंस नाराज-सोशल मीडिया पर कर रहे कमेंट    
शाहजहांपुर: जालौन में मजदूरी करने गए युवक की मौत, मचा कोहराम