बदायूं: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बदायूं: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

वजीरगंज, अमृत विचार: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर गांव नदवारी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर रूप होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया। 

थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी सूरज पाल (24) पुत्र लालाराम को किश्तों पर नया मोबाइल खरीदना था। वह मंगलवार रात लगभग नौ बजे कस्बा वजीरगंज गए थे। बिना मोबाइल लिए बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वहीं जिला मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के गांव मंगला मनटा निवासी अर्जुन पुत्र बालिस्टर बिसौली से बदायूं की ओर बाइक से जा रहे थे। 

गावं नदवारी स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोनों की बाइकों की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सक ने सूरज पाल को मृत घोषित कर दिया। घायल अर्जंन को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। किसी की ओर से भी तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: चाचा ने कलंकित किया रिश्ता, सगी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार