मुरादाबाद : 18 से 20 तक महानगर में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री, सुनाएंगे हनुमंत कथा

मुरादाबाद : 18 से 20 मार्च तक महानगर में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री, सुनाएंगे हनुमंत कथा

मुरादाबाद : 18 से 20 तक महानगर में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री, सुनाएंगे हनुमंत कथा

मुरादाबाद, अमृत विचार। बाबा नीम करौली आश्रम ट्रस्ट और लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता विनीत कुमार लोहिया ने की। इसमें 18 से 20 मार्च तक होने वाले धीरेंद्र शास्त्री एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी दी गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि 17 मार्च को कलश यात्रा महाकालेश्वर धाम मंदिर से निकाली जाएगी। 18 मार्च को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा हनुमंत कथा का आरंभ किया जाएगा। 19 मार्च को बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार लगेगा। 20 मार्च को हनुमंत कथा व्यास द्वारा सुनाई जाएगी। इसमें श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार के आयोजन को भव्य बनाने के लिए धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को सहयोग के लिए जिम्मेदारी दी गई है। 

कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, पार्किंग व्यवस्था, खोया पाया शिविर, साफ सफाई, यातायात व्यवस्था के बारे में लोगों को जुटने के लिए कहा गया। इस दौरान विभोर कुमार गुप्ता लोहिया, अनिल कुमार शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, शैलेंद्र, प्रकाश गुप्ता, विनोद राय, देवेंद्र बिष्ट, संजीव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विज्ञान के अविष्कारों और गतिविधियों को देखकर बच्चे हुए खुश