Kanpur: बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस के मौके पर घाटों में चला सफाई अभियान; बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को किया जागरूक
कानपुर, अमृत विचार। सदगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस के लपलक्ष्य में रविवार को निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन की ओर से तीन स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।
संत निरंकारी मिशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभा 2023 में हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता व स्थानीय जनता के बीच जागरुकता अभियान चलाकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। रविवार को सुबह सात बजे निरंकारी मिशन सेवा दल के भाई व बहनों ने तीन स्थानों सरसैया घाट, भगवतदास घाट व सीटीआई नहर पर सफाई अभियान चलाया।
पांडुनगर, कल्याणपुर शाखा ने सरसैया घाट, श्यामनगर शाखा ने भगवतदास घाट व गोविंदनगर शाखा के सदस्यों ने सीटीआई नहर को साफ किया। पहले निराकार परमात्मा की प्रार्थना हुई। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर सुमित मिश्रा, प्रियंका दिवेदी, सुशील पुरी ने अभियान का शुभारंभ कराया। सेवा दल ने घाट की सीढ़ियों की घुलाई की, गंदगी को उठाकर फेंका। इसके बाद जागरुकता के लिए अनेकों बैनर व पोस्टर लगाए गए।
अलग-अलग ग्रुप में झाड़ू लगाकर घाटों की सफाई की। पॉलीथीन में एकत्र कर नगर निगम के वाहनों तक पहुंचाया। निरंकारी मिशन के मेंबर इंचार्ज मनमोहन छाबड़ा ने बताया कि माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कई प्रदेशों में चलाया जा रहा है। कार्यकम की सफलता के लिए सेवादल के भाई व बहनों ने अपनी सेवा का भरपूर योगदान दिया।